फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Donalnd Trump North Dakota governor Doug Burgum vice president news in hindi

US: क्या ट्रंप उपराष्ट्रपति पद के लिए डगलस जेम्स बर्गम को चुनेंगे? जानें नॉर्थ डकोटा के गवर्नर के बारे में

Sun, 12 May 2024 11:48 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 12 May 2024 11:48 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह बर्गम को उपराष्ट्रपति के तौर पर चुनंगे या नहीं। उन्होंने रैली में बर्गम की सराहना जरूर की और वहां मौजूद लोगों से किसी चीज के लिए तैयार रहने के लिए भी कहा।

विज्ञापन
US Donalnd Trump North Dakota governor Doug Burgum vice president news in hindi
डौग बर्गम - फोटो : Instagram/dougburgum

विस्तार

अमेरिका के न्यू जर्सी में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में नॉर्थ डकोटा के गवर्नर डगलस जेम्स बर्गम भी शामिल हुए। बाहर निकलने से पहले बर्गम रिपब्लिकन प्राइमरी में ट्रम्प के विरोधियों में से एक थे। इस रैली में बर्गम ने ट्रंप की सराहना करने के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की आलोचना भी की। उन्होंने इस दौरान राष्ट्रपति बाइडन को तानाशाही शासक बताया। 
विज्ञापन


रैली में ट्रंप की सराहना करते हुए बर्गम ने कहा, "गवर्नर के तौर पर ट्रंप के साथ काम करना एक अच्छा अनुभव था. यह कुछ ऐसा था, जैसे आपके पीछे एक खूबसूरत हवा का झोंका आया हो। जबकि बाइडन का शासन आपके चेहरे पर तूफानी हवा के झोंके की तरह है, क्योंकि वह हमारे संवैधानिक गणतंत्र के साथ तानाशाही की तरह व्यवहार करते हैं।" बर्गम ने आगे कहा, "डोनाल्ड ट्रंप का मतलब है ताकत और जो बाइडन का मतलब कमजोरी है। अगर आप अमेरिका को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको मालूम होगा कि क्या करना है।"
विज्ञापन


हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह बर्गम को उपराष्ट्रपति के तौर पर चुनंगे या नहीं। उन्होंने रैली में बर्गम की सराहना जरूर की और वहां मौजूद लोगों से किसी चीज के लिए तैयार रहने के लिए कहा। ट्रंप ने कहा, उसने टेक्नोलॉजी में पैसा कमाया, लेकिन वह ऊर्जा के बारे में मेरे जानने वाले किसी भी व्यक्ति से ज्यादा जानता है। इसलिए कुछ के लिए तैयार हो जाइए। ट्रंप जुलाई में होने वाले रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन से पहले अपने उपराष्ट्रपति पद की घोषणा करेंगे, इसकी संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं डौग बर्गम 
डगलस जेम्स बर्गम ने 15 दिसंबर 2016 में नॉर्थ डकोटा के 33वें गवर्नर के तौर पर पदभाल संभाला था। उन्होंने 1978 में नॉर्थ डकोटा स्टेट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद 1980 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हसिल की। बर्गम शिक्षा प्रणाली को बदलने, छात्रों को सीखने के लिए आवश्यक कौशल से लैश करने और कालेज, करियर एवं सेना में विकल्प के लिए स्नातकों को तैयार करने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed