फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US donald Trump appoints daughter Tiffany father-in-law Massad Boulos as senior adviser on Middle East Affairs

US: ट्रंप सरकार में परिवार के एक और सदस्य की नियुक्ति, बेटी के ससुर को बनाया पश्चिम एशिया मामलों का सलाहकार

Mon, 02 Dec 2024 08:06 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 02 Dec 2024 08:06 AM IST
सार

मसद बौलोस लेबनानी मूल के अरबपति व्यापारी हैं। ट्रंप ने मसद की नियुक्ति का एलान करते हुए उन्हें एक कुशल वकील और अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाला सम्मानित कारोबारी बताया। 

विज्ञापन
US donald Trump appoints daughter Tiffany father-in-law Massad Boulos as senior adviser on Middle East Affairs
मसद बौलोस - फोटो : एक्स/ANU

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपनी सरकार में एक और अहम पद पर नियुक्ति कर दी। ट्रंप ने पश्चिम एशिया मामलों का वरिष्ठ सलाहकार मसद बौलोस को नियुक्त किया है। गौरतलब है कि मसद बौलोस ट्रंप के समधी हैं और ट्रंप की छोटी बेटी टिफनी के ससुर हैं। इससे पहले शनिवार को ट्रंप ने अपनी बड़ी बेटी इवांका ट्रंप के ससुस चार्ल्स कुशनर को फ्रांस में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया था। 
विज्ञापन


ट्रंप बोले- पश्चिम एशिया में शांति लेकर आएंगे
मसद बौलोस लेबनानी मूल के अरबपति व्यापारी हैं। ट्रंप ने मसद की नियुक्ति का एलान करते हुए उन्हें एक कुशल वकील और अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाला सम्मानित कारोबारी बताया। ट्रंप ने कहा कि अरब अमेरिकी समुदाय के साथ रिपब्लिकन पार्टी के साथ जोड़ने में मसद बौलोस की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन


ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि मसद बौलोस अरब और मध्य पूर्वी मामलों (पश्चिम एशिया) पर राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में काम करेंगे। मसद एक कुशल वकील और व्यापार जगत में एक बहुत सम्मानित नेता हैं, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य का व्यापक अनुभव है। वे लंबे समय से रिपब्लिकन और कंजर्वेटिव मूल्यों के समर्थक रहे हैं, मेरे अभियान में उनकी अहम भूमिका रही और उन्होंने अरब अमेरिकी समुदाय के साथ जबरदस्त नए गठबंधन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मसद एक डीलमेकर हैं और पश्चिम एशिया में शांति के एक अटूट समर्थक हैं। वे संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके हितों के लिए एक मजबूत समर्थक होंगे, और मुझे उन्हें अपनी टीम में शामिल करते हुए खुशी हो रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे माइकल ने ट्रंप की छोटी बेटी टिफनी से की है शादी
मसद बौलोस, माइकल बौलोस के पिता हैं, जिन्होंने साल 2022 में ट्रंप की सबसे छोटी बेटी टिफनी ट्रंप से शादी की थी। मसद बौलोस एक अरबपति उद्योगपति हैं, जो बौलोस एंटरप्राइजेज के मालिक हैं। मिशिगन में अरब अमेरिकी समुदाय के लोगों को ट्रंप के चुनाव अभियान से जोड़ने में मसद की अहम भूमिका थी। पश्चिम एशिया में अभी जिस तरह के हालात हैं और इस्राइल, हमास और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष चल रहा है, उसे देखते हुए मसद बौलोस को अहम जिम्मेदारी दी गई है। 


बड़ी बेटी के ससुर को भी दी है अहम जिम्मेदारी
डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले अपनी बड़ी बेटी इवांका ट्रंप के ससुर चार्ल्स कुशनर को फ्रांस में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया है। ट्रंप सरकार के पहले कार्यकाल में बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर ने भी अहम जिम्मेदारियां संभालीं थी, लेकिन दूसरे कार्यकाल में इन दोनों के ही सरकार में शामिल होने की उम्मीद नहीं हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed