फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   nepal-bhote-koshi-river-water-level-rise-high-alert-rasuwa-nuwakot-dhading

नेपाल बाढ़: भोटेकोशी नदी का फिर बढ़ा जलस्तर; रसुवा, नुवाकोट और धादिंग में हाई अलर्ट; जानें अब कैसे हैं हालात

Sun, 30 Aug 2026 07:23 AM IST
Devesh Tripathi एएनआई, काठमांडो
एएनआई, काठमांडो Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 30 Aug 2026 07:23 AM IST
सार

नेपाल में कुछ दिन पहले आई विनाशकारी बाढ़ के बाद भोटेकोशी नदी का तेज बहाव एक बार फिर चिंता बढ़ा रहा है। प्रशासन ने तीन जिलों में नदी के आसपास बसे लोगों और बचाव एजेंसियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। रसुवा में तबाही का असर अब भी जारी है और लापता लोगों की तलाश के दौरान मृतकों की संख्या बढ़ रही है।

विज्ञापन
nepal-bhote-koshi-river-water-level-rise-high-alert-rasuwa-nuwakot-dhading
नेपाल बाढ़ त्रासदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

नेपाल में भोटेकोशी नदी के जलस्तर और बहाव में अचानक बढ़ोतरी की सूचना के बाद राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार को रसुवा, नुवाकोट और धादिंग जिलों के लिए तत्काल सार्वजनिक सुरक्षा चेतावनी जारी की। प्राधिकरण ने नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और राहत टीमों से बेहद सतर्क रहने और स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा है। यह चेतावनी 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित रहे तीन जिलों के लिए जारी की गई है।
विज्ञापन


रसुवा में नदी किनारे रहने वाले लोगों, खासकर नेपाल-चीन सीमा के आसपास के इलाकों में रहने वालों से जलस्तर पर नजर रखने को कहा गया है। नुवाकोट और धादिंग में नदी के आसपास के इलाके में आपात सेवाओं और स्थानीय प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन


भोटेकोशी में फिर बने बाढ़ के आसार
नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने एक्स पर जारी आधिकारिक अपडेट में कहा, "जिला प्रशासन कार्यालय, रसुवा को सूचना मिली है कि भोटेकोशी नदी में बढ़े हुए बाढ़ के बहाव की आवाज सुनाई दी है। इसलिए हम रसुवा, नुवाकोट और धादिंग तक नदी के आसपास के क्षेत्रों में सावधानी बरतने का अनुरोध करते हैं। अतिरिक्त जानकारी मिलने के साथ ही हम आगे की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, रसुवा में भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 675 हो गई है। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के ताजा अपडेट के अनुसार, राहत और बचाव दल निचले इलाकों में शव और मानव अवशेष बरामद कर रहे हैं। शाम 6:30 बजे तक 2,418 लोग लापता हैं या उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। प्रभावित इलाकों में 287 भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के 128 लोग भी अब तक लापता हैं।

रसुवा में फंसे भारतीय नागरिकों को बचाया गया
हालांकि, रसुवा में एक जलविद्युत परियोजना में फंसे चार भारतीय नागरिकों को रविवार को बचा लिया गया। विदेश मंत्रालय ने शनिवार शाम जारी आधिकारिक अपडेट में इसकी जानकारी दी।


बचाए गए भारतीय नागरिकों की पहचान रिपु कुमार, चनेश्वर नरजारी, कृपा शंकर और मोहम्मद मिनहाजुद्दीन के रूप में हुई है। उन्हें काठमांडू ले जाया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 88 भारतीय नागरिकों को बचाया जा चुका है। वहीं, 120 भारतीय नागरिक चीन से नेपाल में प्रवेश कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed