फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US doctor accused of sexual assault with more then women and many men file lawsuit

US: 200 से ज्यादा महिलाओं और कई पुरुषों ने डॉक्टर पर लगाए शारीरिक उत्पीड़न के आरोप, दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 12 Apr 2024 12:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 12 Apr 2024 12:37 PM IST
सार

डॉ. डेरिक टॉड बोस्टन के ब्रिघम एंड वूमन हॉस्पिटल में काम करते थे, लेकिन आरोपों के बाद उन्हें बीते साल जुलाई में हटा दिया गया। आरोपी डॉक्टर पर मरीजों की पेल्विक फ्लोर थेरेपी, स्तन जांच, पुरुषों के अंडकोष की जांच जैसी गैरजरूरी जांच करने के आरोप हैं। 

विज्ञापन
US doctor accused of sexual assault with more then women and many men file lawsuit
डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में एक डॉक्टर पर अपने मरीजों का शारीरिक उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगा है। 200 से ज्यादा महिलाओं और कई पुरुषों ने डॉक्टर पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि बोस्टन के डॉक्टर डेरिक टॉड ने अपने मरीजों की शारीरिक जांच के नाम पर उनके साथ छेड़छाड़ की और जिन जांच की जरूरत भी नहीं थी, उन्हें किया। 
विज्ञापन


डॉक्टर पर मरीजों ने लगाए गंभीर आरोप
डॉ. डेरिक टॉड बोस्टन के ब्रिघम एंड वूमन हॉस्पिटल में काम करते थे, लेकिन आरोपों के बाद उन्हें बीते साल जुलाई में हटा दिया गया। आरोपी डॉक्टर पर मरीजों की पेल्विक फ्लोर थेरेपी, स्तन जांच, पुरुषों के अंडकोष की जांच जैसी गैरजरूरी जांच करने के आरोप हैं। आरोप है कि टॉड साल 2010 से अपने मरीजों का उत्पीड़न कर रहे थे। मैसाच्युसेट के सफलोक सुपीरियर कोर्ट में डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। मामले में ब्रिघम एंड वूमन अस्पताल के साथ ही एक अन्य अस्पताल चार्ल्स रिवर मेडिकल एसोसिएशन को भी आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन


आरोपों के बाद अस्पताल ने डॉक्टर को नौकरी से निकाला
डॉक्टर के खिलाफ साल 2023 में ये आरोप लगे और कई महिला मरीजों ने इससे जुड़ी शिकायत की। मामला बढ़ने पर डॉक्टर को छुट्टी पर भेज दिया गया और फिर बाद में उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। अस्पताल ने इस मामले में बयान जारी कर कहा कि वह इन आरोपों से बेहद परेशान हैं। अस्पताल ने जांच में सहयोग की बात भी कही। पीड़ित महिलाओं में किशोरियों से लेकर बुजुर्ग महिलाएं तक शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed