फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US diplomat said democratic stable and prosperous Bangladesh will benefit entire region

बांग्लादेश: दूत के रूप में नामित अमेरिकी राजनयिक ने कहा- लोकतांत्रिक, स्थिर और समृद्ध देश से पूरे क्षेत्र को फायदा होगा

Thu, 21 Oct 2021 06:59 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 21 Oct 2021 06:59 AM IST
सार

अमेरिकी राजनयिक पीटर डी हास ने बुधवार को बांग्लादेश में अमेरिकी दूत के रूप में अपनी पुष्टि की सुनवाई के दौरान सीनेट की विदेश संबंधी समिति के सदस्यों से कहा कि अमेरिका लगभग पांच दशकों से बांग्लादेश का एक विश्वसनीय मित्र और भागीदार रहा है।

विज्ञापन
US diplomat said democratic stable and prosperous Bangladesh will benefit entire region
Peter D Haas - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश में पिछले दिनों सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह से फैली हिंसा को लेकर पूरी दुनिया में उसकी निंदा हो रही है। वहीं राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा ढाका में अपने दूत के रूप में नामित एक शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि लोकतांत्रिक, स्थिर और समृद्ध बांग्लादेश से पूरे क्षेत्र को लाभ होगा। अमेरिकी राजनयिक ने सांसदों से कहा कि लगभग दस लाख रोहिंग्या शरणार्थियों को शरण देने के लिए अमेरिका शेख हसीना सरकार की उदारता की सराहना करता है।

विज्ञापन


अमेरिकी राजनयिक पीटर डी हास ने बुधवार को बांग्लादेश में अमेरिकी दूत के रूप में अपनी पुष्टि की सुनवाई के दौरान सीनेट की विदेश संबंधी समिति के सदस्यों से कहा कि अमेरिका लगभग पांच दशकों से बांग्लादेश का एक विश्वसनीय मित्र और भागीदार रहा है।
विज्ञापन


हास ने कहा कि लोकतांत्रिक, स्थिर और समृद्ध बांग्लादेश से पूरे क्षेत्र को लाभ होगा।उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी दूत के रूप में मेरी पुष्टि हो जाती है, तो मैं ऐसी नीतियों को आगे बढ़ाऊंगा जो बांग्लादेश के साथ हमारे संबंधों को मजबूती देंगी और एक मुक्त, खुले, परस्पर, लचीला और सुरक्षित क्षेत्र को बढ़ावा देंगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने आर्थिक विकास, शांति स्थापना, जलवायु संकट से निपटने, सार्वजनिक स्वास्थ्य और रोहिंग्या शरणार्थी संकट के स्थायी समाधान खोजने पर मिलकर काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे दोनों देश भी लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता साझा करते हैं। दोनों देशों के बीच परस्पर संबंध लगातार बढ़ रहे हैं और हमारे सहयोग को गहरा करने में मदद कर रहे हैं। अगर मेरे पद की पुष्टि हो जाती है, तो मैं अमेरिका के हितों और मूल्यों के लिए और बांग्लादेश के साथ अपनी साझेदारी को व्यापक बनाने के लिए एक बड़ा पैरोकार बनूंगा।

बांग्लादेश के लोगों को अपनी पूरी क्षमता का एहसास करने के लिए, उन्हें खुद को व्यक्त करने के लिए भी स्वतंत्र होना चाहिए। हास ने कहा कि विदेश विभाग लंबे समय से बिना किसी प्रतिशोध या नुकसान के डर के बांग्लादेश में मीडिया, नागरिक समाज संगठनों, कार्यकर्ताओं और विपक्षी राजनीतिक दलों के सदस्यों के मुक्त संचालन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।


उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास, जलवायु और स्वास्थ्य अमेरिका-बांग्लादेश संबंधों के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष यूएस-बांग्लादेश व्यापार परिषद की स्थापना से यह प्रदर्शित होता है दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध और मजबूती से बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed