फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Department of Commerce added 24 Chinese companies to the entity list

अमेरिका ने कसा चीन की 24 कंपनियों पर शिकंजा, करती हैं चीनी सेना की मदद

Thu, 27 Aug 2020 07:14 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Thu, 27 Aug 2020 07:14 AM IST
विज्ञापन
US Department of Commerce added 24 Chinese companies to the entity list
चीन और अमेरिका
चीनी कंपनियों पर अमेरिका की सख्ती बढ़ती जा रही है। अमेरिका के वाणिज्य विभाग के ब्यूरो ऑफ इंडस्ट्री एंड सिक्योरिटी ने चीन की 24 कंपनियों को उस सूची में शामिल किया है जो चीन की सेना की मदद करती है। वहीं विदेश विभाग ने इन कंपनियों से जुड़े लोगों पर वीजा पाबंदी लगा दी है। 
विज्ञापन


इसके मुताबिक, ये कंपनियां दक्षिण चीन सागर में चीनी सेना के बनाए कृत्रिम द्वीप के निर्माण में मदद करती है। इस द्वीप के निर्माण को लेकर चीन की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आलोचना भी हो चुकी है। लेकिन चीन ने हमेशा इसे खारिज किया है। 
विज्ञापन


वहीं, विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने इन कंपनियों से जुड़े लोगों पर प्रतिबंध की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इनमें चाइना कम्युनिकेशन कंस्ट्रक्शन कंपनी (सीसीसीसी) की भी कई अनुषंगी कंपनियां शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, आज विदेश विभाग चीन के कई नागरिकों पर पाबंदी का एलान करता है जो दक्षिण चीन सागर में निर्माण कार्य को लेकर जिम्मेदार हैं। इन लोगों को अब अमेरिका में प्रवेश नहीं मिलेगा। उनके परिवारवालों पर भी प्रतिबंध लागू होगा।  

पॉम्पियो ने कहा कि सीसीसीसी ने ही दक्षिण चीन सागर में व्यापक तबाही मचाई और यही कंपनी वन बेल्ट वन रोड परियोजना में भी शामिल है। सीसीसीसी और इसकी सहयोगी कंपनियां भ्रष्टाचार, पर्यावरण क्षति और दुनिया में दूसरे कई गलत कामों में लिप्त हैं।


बता दें कि दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन का कई देशों के साथ विवाद है। लेकिन विरोध के बावजूद उसने यहां कृत्रिम द्वीप बनाया है। हाल ही में अमेरिका ने यहां अपने जंगी जहाज तैनात किए हैं जिसे लेकर चीन और उसके बीच गतिरोध चल रहा है। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed