फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US delegation will meet senior taliban representatives in doha 

अफगानिस्तान: सैन्य वापसी के बाद अमेरिका पहली बार करेगा तालिबान के साथ औपचारिक बातचीत, क्या मिल जाएगी मान्यता?

Sat, 09 Oct 2021 07:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 09 Oct 2021 07:44 AM IST
सार

दोहा में शनिवार व रविवार को अमेरिकी प्रतिनिधत्व मंडल की तालिबान के शीर्ष नेताओं से मुलाकात होनी है। 

 

विज्ञापन
US delegation will meet senior taliban representatives in doha 
तालिबान (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान से सैन्य वापसी के बाद अमेरिका पहली बार तालिबान से बातचीत करने को तैयार हो गया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोहा में शनिवार व रविवार को अमेरिकी डेलीगेशन और तालिबान के नेताओं के बीच अहम मुलाकात होगी। इस दौरान अमेरिकी डेलीगेशन तालिबान पर अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दबाव बनाएगा। इतना ही नहीं अफगानिस्तान के अंदर महिलाओं के अधिकार और समझौते के तहत अपनी जमीन का किसी देश के खिलाफ इस्तेमाल न करने का भी दबाव तालिबान के ऊपर बनाया जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि, विदेश मंत्रालय ने यह साफ कर दिया है कि इस मुलाकात का यह आशय नहीं है कि अमेरिका तालिबान को मान्यता देने जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि तालिबान को मान्यता उसकी सरकार के कामकाज को देखते हुए मिलेगी। 
विज्ञापन


विदेशी नागरिकों की निकासी की बनेगी योजना 
विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि इस मुलाकात का अहम उद्देश्य अफगानिस्तान में फंसे अमेरिकी व अन्य विदेशी नागरिकों की सुरक्षित निकासी की योजना तैयार करना है। बताया कि, डेलीगेशन इसी मुद्दे को तालिबानी नेताओं के सामने जोर-शोर से रखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानवीय संकट पर भी होगी बातचीत
इन दिनों अफगानिस्तान एक बड़े मानवीय संकट का सामना कर रहा है। बैंकों में फंड खत्म हो चुके हैं। तेजी से भुखमरी और बीमारियां फैल रही हैं। ऐसे में कई एजेंसियां अफगानिस्तान को मानवीय सहायता पहुंचाना चाह रही हैं, लेकिन तालिबान हुकूमत के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा है। अमेरिकी डेलीगेशन की ओर से तालिबान पर इस चीज का भी दबाव बनाया जाएगा, कि विभिन्न एजेंसियां अफगानिस्तान में मानवीय सहायता पहुंचा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed