{"_id":"62b985542e15041611766275","slug":"us-delegation-meets-sri-lankan-president-rajapaksa-discusses-economic-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka Crisis: 10 जुलाई तक केवल आवश्यक सेवाओं का होगा संचालन, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sri Lanka Crisis: 10 जुलाई तक केवल आवश्यक सेवाओं का होगा संचालन, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
Mon, 27 Jun 2022 11:18 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, कोलंबो
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:18 PM IST
सार
ईंधन की भारी कमी के कारण श्रीलंका मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया कि सोमवार मध्यरात्रि से 10 जुलाई तक केवल आवश्यक सेवाएं ही संचालित होंगी। श्रीलंकाई कैबिनेट के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
श्रीलंका संकट
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में 10 जुलाई तक केवल आवश्यक सेवाओं का संचालन होगा। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि आज मध्यरात्रि से 10 जुलाई तक केवल आवश्यक सेवाएं ही चलेंगी और अन्य सभी परिचालन सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी। दरअसल, श्रीलंका विदेशी मुद्रा की कमी के कारण ईंधन की भारी कमी का सामना कर रहा है।
विज्ञापन
केवल आवश्यक सेवाएं ही होंगी संचालित
ईंधन की भारी कमी के कारण श्रीलंका मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया कि सोमवार मध्यरात्रि से 10 जुलाई तक केवल आवश्यक सेवाएं ही संचालित होंगी। श्रीलंकाई कैबिनेट के प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार मध्यरात्रि से 10 जुलाई तक केवल स्वास्थ्य, रक्षा, बिजली और निर्यात क्षेत्रों को ही ईंधन जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि परिवहन मंत्री बंडुला गुणवर्धने ने कहा है कि सरकारी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीपीसी) आधी रात से केवल आवश्यक सेवाओं के लिए डीजल और पेट्रोल जारी करेगा। इन सेवाओं में बंदरगाह, हवाई अड्डे, स्वास्थ्य, खाद्य वितरण और कृषि शामिल हैं। उन्होंने जनता से ईंधन की खपत को सीमित करने के सरकार के कदम का समर्थन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
अमेरिका के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से की मुलाकात
अमेरिका के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान श्रीलंका में अभूतपूर्व आर्थिक संकट और आवश्यक आपूर्ति की गंभीर कमी से निपटने में मदद करने के उपायों पर चर्चा की।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश विभाग के उप-सहायक सचिव, अमेरिकी राजदूत केली कीडरलिंग और श्रीलंका में राजदूत जूली जे चुंग के साथ अमेरिकी ट्रेजरी के उप-सहायक सचिव रॉबर्ट काप्रोथ ने श्रीलंका में आर्थिक संकट पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रपति से मुलाकात की। अमेरिकी राजदूत ने ट्वीट किया, यह एक चुनौतीपूर्ण समय है लेकिन हम श्रीलंका के एक समृद्ध, सुरक्षित और लोकतांत्रिक भविष्य हासिल करने के लिए सहायता और दीर्घकालिक साझेदारी जारी रखेंगे।
दो मंत्री रूस के लिए होने वाले हैं रवाना
राष्ट्रपति राजपक्षे के साथ अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की बैठक तब हुई है जब बिजली और उर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने कहा कि दो मंत्री सोमवार को रूस के लिए रवाना होने वाले हैं ताकि रूसी अधिकारियों के साथ सीधे ईंधन की खरीद और अन्य राजनयिक संबंधी मामलों पर चर्चा की जा सके।
इससे पहले अमेरिकी दूतावास ने एक बयान में कहा था कि अमेरिकी ट्रेजरी और विदेश विभाग के शीर्ष अधिकारी चार दिवसीय दौरे पर रविवार को यहां पहुंचे। ये शीर्ष अधिकारी इस दौरान राजनीतिक प्रतिनिधियों, अर्थशास्त्रियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से मुलाकात कर श्रीलंका को जरूरत में मदद करेंगे। श्रीलंकाई मौजूदा आर्थिक संकट को हल करने और भविष्य के लिए एक स्थायी और समावेशी अर्थव्यवस्था की योजना बना रहे हैं।
अमेरिका ने की है मदद
पिछले दो हफ्तों के भीतर अमेरिका ने छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों के लिए 120 मिलियन अमेरिकी डॉलर, श्रीलंका में डेयरी उद्योग के लिए 27 मिलियन और आर्थिक संकट से सबसे ज्यादा प्रभावितों के लिए 5.75 मिलियन डॉलर की मदद की घोषणा की है। अमेरिका ने कमजोर आबादी को आजीविका में मदद करने और तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए छह मिलियन अमेरिकी डॉलर देने का भी वादा किया जो अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में मदद करेगा।
यूक्रेन युद्ध पर संकटग्रस्त श्रीलंका तटस्थ रहा है। श्रीलंका विदेशी मुद्रा भंडार में गंभीर कमी के कारण आए अभूतपूर्व संकट के बीच ईंधन भंडार को फिर से भरने के लिए उत्सुक है। रविवार को पेट्रोल की कीमत में क्रमश 50 श्रीलंकाई रुपये और डीजल में 60 श्रीलंकाई रुपये की बढ़ोत्तरी की गई।