फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US defense sectretary praises india SAARC COVID-19 initiative

अमेरिका ने की भारत की सराहना, दक्षेस कोविड-19 पहल की प्रशंसा की

Sat, 21 Mar 2020 09:42 AM IST
Tanuja Yadav पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 21 Mar 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
US defense sectretary praises india SAARC COVID-19 initiative
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मार्क एस्पर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

अमेरिकी रक्षा सचिव मार्क एस्पर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शुक्रवार को फोन पर बातचीत कर भारत की सराहना की। उन्होंने सार्क देशों के लिए भारत की तरफ से शुरू किए कोविड-19 की पहल का स्वागत किया। 

विज्ञापन


दोनों नेताओं ने दुनिया में फैली कोरोना महामारी पर चर्चा की। दोनों देशों के नेताओं ने ये फैसला लिया कि इस महामारी के दौरान संचार बंद रखेंगे और वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए जिस पहल की शुरुआत की है उसे बरकरार रखेंगे।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा सौदों पर भी बातचीत की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सहयोग, सेना के सहयोग को बढ़ावा देना और कई रक्षा सौदे पर बड़ूी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्क एस्पर ने कोरोना को लेकर दक्षिण एशियाई देशों के लिए भारत के प्रयासों की तारीफ की और साथ ही इस महामारी से निपटने के बाद सबसे पहले भारत आने के संकेत भी दिए। कोरोना चे चलते रक्षा सचिव ने इस महीने होने वाले भारत दौरे को रद्द कर दिया है।


इस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मार्क एस्पर अमेरिका में कोरोना वायरस से लड़ने की तैयारी में जुटे हैं। अब तक अमेरिका में कोरोना से 13,000 लोग संक्रमित हैं जिनमें से 230 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed