फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US-Cuba: Donald Trump Says Cuba Will Be Taken Over Soon Tensions Escalate Amid New Sanctions

US-Cuba Tension: 'क्यूबा पर लगभग तुरंत ही कब्जा कर लेंगे', ट्रंप का बड़ा दावा; अमेरिका-क्यूबा तनाव फिर बढ़ा

Sun, 03 May 2026 01:51 AM IST
Shivam Garg एजेंसी, वॉशिंगटन
एजेंसी, वॉशिंगटन Published by: Shivam Garg Updated Sun, 03 May 2026 01:51 AM IST
सार

क्यूबा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने वैश्विक राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। व्हाइट हाउस की सख्त टिप्पणियों और नए प्रतिबंधों के बीच तनाव तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
US-Cuba: Donald Trump Says Cuba Will Be Taken Over Soon Tensions Escalate Amid New Sanctions
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका तुरंत क्यूबा को अपने कब्जे में ले लेगा। पाम बीचेस डिनर के फोरम क्लब में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि क्यूबा में कई समस्याएं हैं। उन्होंने कहा, इसे हम लगभग तुरंत ही अपने कब्जे में ले लेंगे और कई में से पहले एक समस्या को खत्म करेंगे। इससे पहले दिन में, व्हाइट हाउस के एक बयान में कहा कि क्यूबा सरकार की नीतियां, तौर-तरीके और कार्रवाइयां अमेरिका के लिए एक असामान्य व असाधारण खतरा हैं।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने कहा, क्यूबाई नीतियां, तौर-तरीके और कार्रवाइयां लोकतांत्रिक समाजों के नैतिक और राजनीतिक मूल्यों के भी खिलाफ हैं। क्यूबा सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है और उन्हें एकतरफा एवं जबरदस्ती उठाया जाने वाला कदम बताया। क्यूबा ने कहा, इस कदम का मकसद क्यूबाई लोगों को सामूहिक सजा देना है। क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज ने कहा कि ये कदम अपनी प्रकृति में देश की सीमा से बाहर के हैं और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का उल्लंघन करते हैं। वह बोले, अमेरिका को क्यूबा या किसी तीसरे देश या संस्था के खिलाफ कोई भी कदम उठाने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


ईरान से लौट रहा जहाज वहां खड़ा करेंगे और वे आत्मसमर्पण कर देंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति ने मजाक करते हुए कहा कि अमेरिकी नौसेना ईरान से घर लौटते समय क्यूबा से भिड़ेगी। एक क्लब में बोलते हुए वह बोले, हम पहले एक काम खत्म करेंगे। यह मुझे पसंद है। ट्रंप ने कहा, अमेरिका सैन्य शक्ति के दम पर बिना किसी बड़े संघर्ष के क्यूबा को झुका सकता है। जब हम ईरान से लौट रहे होंगे, तो हमारे पास दुनिया का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन होगा। हम उसे क्यूबा के तट से 100 गज दूरी पर खड़ा कर देंगे। इसका दिखाई देना ही काफी होगा। ट्रंप ने चुटकी ली, वे (क्यूबा के लोग) उसे देखेंगे और कहेंगे, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, हम आत्मसमर्पण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिबंधों के लिए कार्यकारी आदेश
इससे पहले शुक्रवार को ट्रंप ने क्यूबा सरकार पर प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाने के लिए एक कार्यकारी आदेश जारी किया। अल जजीरा के अनुसार, अमेरिका के नए प्रतिबंध उन लोगों और समूहों पर केंद्रित हैं जो क्यूबा सरकार के सुरक्षा बलों की मदद करते हैं। इन कदमों का निशाना वे लोग भी हैं जो भ्रष्टाचार, मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन में शामिल हैं, या जो क्यूबा सरकार के अधिकारी या समर्थक के तौर पर काम कर रहे हैं।


क्यूबा के साथ मेक्सिको, स्पेन, ब्राजील
19 अप्रैल को, एक समन्वित कूटनीतिक कदम के तहत मेक्सिको, स्पेन और ब्राजील ने एक साझा बयान जारी कर क्यूबा में गंभीर स्थिति पर चिंता जताई। इन तीनों देशों ने, जहां अभी वामपंथी विचारधारा वाली सरकारें सत्ता में हैं, क्यूबा के लोगों द्वारा झेली जा रही गंभीर मानवीय संकट पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। यह बयान ऐसे समय आया है जब यह द्वीपीय देश ट्रंप की ओर से बढ़ते दबाव और बार-बार मिल रही धमकियों का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed