अमेरिका में कोरोना से पांच लाख मौतें, राष्ट्रपति बाइडन व्हाइट हाउस में मौन रखकर जताएंगे शोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी है। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार यहां कोविड-19 से मरने वालों की संख्या पांच लाख के करीब पहुंच गई है। राष्ट्रपति जो बाइडन सोमवार को कोविड-19 से मरने वालों की याद में व्हाइट हाउस में मौन रखकर शोक प्रकट करेंगे।
जानकारी मिली है कि कोविड-19 से पिछले एक साल में 4,98,000 लोगों की जान गई है, जो मिसौरी के कंसास सिटी की आबादी के बराबर है।
जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार अब तक कोविड-19 से हुई मौत की संख्या, 2019 में सांस की बीमारी, पक्षाघात, अल्जाइमर्स फ्लू और निमोनिया से हुई कुल मौतों से अधिक है। अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथोनी फौची ने सीएनएन के एक कार्यक्रम में कहा, “1918 में इन्फ्लुएंजा महामारी के बाद पिछले 102 सालों में हमने ऐसा कुछ नहीं देखा।”