{"_id":"638575bf3e58297af618f591","slug":"us-continues-to-stand-up-and-support-right-of-peaceful-protest-white-house-on-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: चीन में चल रहे विरोध प्रदर्शन को अमेरिका का समर्थन, कहा- सबको शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने का अधिकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: चीन में चल रहे विरोध प्रदर्शन को अमेरिका का समर्थन, कहा- सबको शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने का अधिकार
Tue, 29 Nov 2022 10:27 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 29 Nov 2022 10:27 AM IST
सार
अमेरिका ने चीन में चल रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि चीन की ‘शून्य कोविड नीति’ काम नहीं करने वाली है।
विज्ञापन
चीन में सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर अमेरिका का बयान।
- फोटो : Social Media
विस्तार
चीन में लॉकडाउन के विरोध में चल रहे प्रदर्शन को अमेरिका का साथ मिला है। अमेरिका ने इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि चीन की ‘शून्य कोविड नीति’काम नहीं करने वाली है। हम समझते हैं कि चीन के लिए शून्य कोविड रणनीति के जरिए इस वायरस को नियंत्रित करना पाना बहुत मुश्किल होगा। हम दुनिया के किसी भी देश में चल रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन का समर्थन करते हैं। अमेरिका ने कहा है कि चीन के कई हिस्सों में ‘शून्य कोविड नीति’ के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। इस नीति के तहत चीन एक बार किसी इमारत या इलाके में कोरोना वायरस का मामला मिलने के बाद, उसे पूरी तरह से सील कर देता है जिस वजह से लोगों को असुविधा होती है।
विज्ञापन
चीन में चल रहे घटनाक्रम पर हमारी नजर: अमेरिका
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद समन्वयक फॉर स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशंस जॉन किर्बी ने एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका चीन के घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहा है। किर्बी ने कहा कि अमेरिका ने फिलहाल चीन को किसी तरह की मदद की पेशकश नहीं की है। उन्होंने कहा कि हम दुनिया भर में कोविड टीकों के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता हैं। हमें चीन द्वारा हमारे टीकों को प्राप्त करने के लिए कोई अनुरोध या कोई दिलचस्पी नहीं मिली है।
विज्ञापन
लोगों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार देना चाहिए: अमेरिका
किर्बी ने कहा दुनिया भर में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के लिए हमारा संदेश समान और सुसंगत है। लोगों को इकट्ठा होने और शांतिपूर्ण ढंग से नीतियों या कानूनों का विरोध करने का अधिकार दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन समस्या का हल करता है।
विज्ञापन