{"_id":"649e1ec6e4b58392380e4403","slug":"us-continue-efforts-to-strengthen-bilateral-relations-with-india-vedant-patel-principal-deputy-spokesperson-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: \"भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रयास जारी रखेगा अमेरिका, पीएम मोदी की यात्रा रही सफल\"","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: "भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रयास जारी रखेगा अमेरिका, पीएम मोदी की यात्रा रही सफल"
Fri, 30 Jun 2023 05:46 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 30 Jun 2023 05:46 AM IST
सार
पटेल ने बुधवार को कहा, यह केवल एक क्षण के बारे में नहीं है। यह भारत के साथ अमेरिका के संबंधों और साझेदारी को गहरा और मजबूत करने के कदमों और प्रयासों के बारे में है। अमेरिका पीएम मोदी के राजकीय दौरे को बेहद सफल मानता है।
विज्ञापन
वेदांत पटेल, अमेरिकी प्रधान उप प्रवक्ता
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजकीय अमेरिका दौरे को बेहद सफल बताते हुए कहा कि अमेरिका आने वाले दिनों में भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के प्रयास जारी रखेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी ने 20-24 जून तक अमेरिका का दौरा किया था। पटेल के मुताबिक इस यात्रा से दोनों देशों के बीच रक्षा, अंतरिक्ष और व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिला है।
पटेल ने बुधवार को कहा, यह केवल एक क्षण के बारे में नहीं है। यह भारत के साथ अमेरिका के संबंधों और साझेदारी को गहरा और मजबूत करने के कदमों और प्रयासों के बारे में है। अमेरिका पीएम मोदी के राजकीय दौरे को बेहद सफल मानता है। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई घोषणाएं की गईं, जिनमें सेमीकंडक्टर आपूर्ति शृंखला को मजबूत करने के कदम भी शामिल हैं। राष्ट्रपति बाइडन और प्रधानमंत्री मोदी ने जेट इंजन के सह-उत्पादन पर भी बात की इसके अलावा विश्वविद्यालय अनुसंधान साझेदारी को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई। पटेल ने कहा, यहां से यह तय हो चुका है कि दोनों देश द्विपक्षीय रिश्तों को गहरा और मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।