फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Congressmen support India’s right to respond to terrorism News In Hindi

US: पहलगाम हमले की अमेरिकी सांसदों ने की निंदा, भारत की आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को बताया सही कदम

Thu, 05 Jun 2025 02:00 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 02:00 AM IST
सार

अमेरिकी सांसदों ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का समर्थन किया। शशि थरूर के नेतृत्व में पहुंचे भारतीय सांसदों से मुलाकात के दौरान अमेरिकी नेताओं ने  भारत के पक्ष में खड़े होने की बात कही। साथ ही भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सराहना भी की। 

विज्ञापन
US Congressmen support India’s right to respond to terrorism News In Hindi
अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में एक समूह अमेरिकी सांसदों ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारत को आतंक के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का पूरा हक है। बता दें कि यह बयान अमेरिकी संसद में इंडिया कॉकस के नेताओं ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में अमेरिका पहुंचे भारतीय बहुदलीय सांसद प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान दिया। थरूर ने सांसदों को बताया कि भारत को सीमापार आतंकवाद का लगातार सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

अमेरिका ने की ऑपरेशन सिंदूर की सराहना
प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी कांग्रेस की विदेश मामलों की समिति से भी मुलाकात की और भारत के हालिया ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी, जिसे सीमापार आतंकवाद के खिलाफ नई नीति का उदाहरण बताया गया। इस दौरान अमेरिकी नेताओं ने भी भारत के पक्ष में खड़े होने की बात कही। साथ ही भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सराहना भी की। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Shashi Tharoor: शशि थरूर का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा अमेरिका, कांग्रेस सांसद बोले- मैं पूरे तीन दिन के लिए तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सांसदों ने पाकिस्तान को लिया आड़े हाथ

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की छवि अब दुनिया के सामने साफ है, सूट-बूट पहनकर अंग्रेजी बोलने वाले पाकिस्तानी नेता इस सच्चाई को नहीं छुपा सकते कि पाकिस्तान की जमीन आतंकियों की पनाहगाह है। 

इसके साथ ही तेजस्वी सूर्या ने पाकिस्तान की तरफ से उसी दिन अमेरिकी दौरे पर भेजे गए प्रतिनिधिमंडल पर भी तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान हमेशा भारत की नकल करता है, लेकिन हर बार एक सस्ती कॉपी ही बन पाता है। वहीं शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा ने भी पाकिस्तान पर जमकर निशान साधा। उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकवाद को और सहन नहीं करेगा। हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि हमें शांति चाहिए, लेकिन आतंक को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।


ये भी पढ़ें:- CJI: 'हस्तक्षेप करने वाले चाचा से मदद करने वाले भाई की भूमिका में भारत'; सीजेआई गवई ने मध्यस्थता पर दिया जोर

ऑपरेशन सिंदूर, जिससे दहल उठा पाकिस्तान
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 6 से 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से लेकर 1:30 बजे तक सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया।

इन नौ ठिकानों में से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे, वहीं चार पाकिस्तान में थे। इन ठिकानों में आतंकियों को भर्ती किया जाता था। उन्हें प्रशिक्षित किया जाता था। इतना ही नहीं भारतीय सेना के इस कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के दस लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed