फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Congressman praises PM Modi for revoking Article 370 says move is good for long term stability

अनुच्छेद 370: अमेरिकी सांसद ने की मोदी की तारीफ, कहा- अब कश्मीर में रहेगी शांति

Fri, 01 Nov 2019 09:22 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 01 Nov 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
US Congressman praises PM Modi for revoking Article 370 says move is good for long term stability
यूएस कांग्रेसमैन जॉर्ज होल्डिंग (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है।  उन्होंने कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने को लेकर प्रधानमंत्री की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह कदम लंबे समय तक क्षेत्र की स्थिरता बनाए रखने के लिए अच्छा है और इस तरह के कदमों की तारीफ की जानी चाहिए।

विज्ञापन


जॉर्ज होल्डिंग जो कि नॉर्थ कैरोलिना से सांसद हैं। उन्होंने कहा, 'जम्मू-कश्मीर के लोग बेहतर के अधिकारी हैं। लंबे समय तक फलने-फूलने के लिए इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता होनी चाहिए।' इस दौरान उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन यहां के लोगों के सामान्य जीवन में बाधा डालते हैं।
विज्ञापन


हाउस ऑफ रिप्रजनटेटिव की कार्यवाही के रिकॉर्ड में लिखित प्रस्तुतिकरण देते हुए होल्डिंग ने कहा, 'हम सभी ने देखा है कि भारतीय संसद ने जम्मू-कश्मीर के दर्जे को बदल दिया है। उन्होंने उन प्रावधानों को संशोधित किया जो आर्थिक विकास में बाधा थे और अलगाववाद की भावना को बढ़ावा देते थे। कुछ समय पहले तक, कश्मीर को अनुच्छेद 370 द्वारा शासित किया जाता था जो कानून का एक पुराना प्रावधान था। इसे भारतीय संविधान ने अस्थायी करार दिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अनुच्छेद 370 राजनीतिक पहुंच वाले लोगों के लिए अच्छा काम कर रहा था लेकिन इसने लोगों को आर्थिक अवसरों से वंचित कर दिया।' अमेरिकी सांसद ने रेखांकित किया कि इस विशेष प्रावधान ने राजनीतिक तौर पर ध्रुवीकरण का माहौल बनाया। उन्होंने कहा, 'पिछले दशकों के दौरान आतंकवादी हमलों के कारण हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई। पाकिस्तान में मौजूद आतंकी समूह सीमापार से आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने में सक्षम थे। जिसने लोगों में दहशत फैला रखी थी।'

होल्डिंग ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर के लोगों को बेहतरी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्थिति को दूर करने के लिए साहसिक कदम उठाया जो सही था। संसद ने दो-तिहाई बहुमत के जरिए कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने वाले प्रस्ताव को पास कर दिया जो दिखाता है कि इसकी कितनी जरुरत थी।' उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के निष्प्रभावी होने के बाद जो लोग क्षेत्र में हिंसा को बढ़ावा देते थे वह क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, मैडम स्पीकर, जम्मू-कश्मीर के लोग बेहतर के हकदार हैं और स्थिति को देखते हुए साहसी कदम उठाकर प्रधानमंत्री मोदी ने सही किया। जम्मू-कश्मीर के दर्जे में बदलाव को संसद द्वारा दो-तिहाई बहुमत से पारित किया गया जो सुधारों की आवश्यकता की जरूरत पर आम सहमति को दर्शाता है।'सांसद ने कहा कि इन बदलावों के बाद भी यहां अशांति चाहने वाले लगातार हिंसा को बढ़ावा देने में लगे हैं।


होल्डिंग ने कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों ने हाल ही में आम नागरिकों को बाहर निकलने, काम करने या सार्वजनिक स्थलों पर न जाने की चेतावनी देते हुए पोस्टर लगाए। उन्होंने कहा कि ये समूह सीमापार आतंकवाद में लिप्त हैं और इन्होंने नागरिकों तथा बच्चों पर हमले भी किये हैं। इन आतंकवादी समूहों ने सेब के कारोबार से जुड़े व्यापारियों और मजदूरों को भी निशाना बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed