फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Congressman Krishnamoorthi criticises China, know all about

US: भारत के प्रति आक्रामक रवैये को लेकर चीन की आलोचना, अमेरिकी सांसद कृष्णमूर्ति ने कही यह बात

Thu, 15 Dec 2022 09:52 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 15 Dec 2022 09:52 AM IST
सार

राजा कृष्णमूर्ति ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने देश की सेना के माध्यम से भारतीय सीमा का उल्लंघन कर आक्रामकता दिखाई है। उसका यह रवैया देखकर निराशा हुई।

विज्ञापन
US Congressman Krishnamoorthi criticises China, know all about
भारतवंशी अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति - फोटो : Facebook/Raja Krishnamoorthi

विस्तार

भारतवंशी अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने भारत के खिलाफ चीन की बढ़ती आक्रामकता की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए अमेरिका को भारत के साथ सहयोग जारी रखना चाहिए। 

विज्ञापन

राजा कृष्णमूर्ति ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) ने देश की सेना के माध्यम से भारतीय सीमा का उल्लंघन कर आक्रामकता दिखाई है। उसका यह रवैया देखकर निराशा हुई।
विज्ञापन

भारतवंशी अमेरिकी सांसद ने कहा कि यह जानकर संतोष हुआ कि अरुणाचल प्रदेश के यांगत्से में हुए सैन्य संघर्ष में भारतीय सुरक्षा बलों को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा। यह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की बढ़ती आक्रामकता का एक और उदाहरण है। अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन झड़प से यह फिर साबित हुआ है कि चीनी आक्रामकता से निपटने के लिए अमेरिका को भारत समेत अपने सभी सुरक्षा भागीदारों के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल में संसद में एक बयान में कहा था कि चीनी सैनिकों ने नौ दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर यथास्थिति को एकतरफा ढंग से बदलने की कोशिश की थी। हालांकि, भारतीय सेना ने अपनी दृढ़ एवं साहसिक जवाबी कार्रवाई से उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed