फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US congressman expresses concern over China s construction activities on India s border

भारतीय सीमा पर चीन की निर्माण गतिविधियों को लेकर अमेरिकी सांसद ने जताई चिंता

Wed, 25 Nov 2020 03:27 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 25 Nov 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
US congressman expresses concern over China s construction activities on India s border
राजा कृष्णमूर्ति - फोटो : Twitter - @CongressmanRaja

लद्दाख में भारतीय सीमा पर चीन की अवैध निर्माण गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने कहा कि उनका देश हमेशा भारत के साथ खड़ा रहेगा और चीनी सरकार या किसी अन्य के ऐसे बदलाव के प्रयास का विरोध करेगा जो क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए चुनौती हो।

विज्ञापन



भारत और चीन के बीच मई से पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गतिरोध चल रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी से कांग्रेस के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने मंगलवार को कहा कि भारत से लगती विवादित सीमा पर चीनी सेना द्वारा निर्माण की खबरों के बारे में मुझे जानकारी है और मैं इनसे चिंतित हूं।
विज्ञापन


अगर यह रिपोर्ट सच हैं तो चीन के सैन्य उकसावे से क्षेत्र में तनाव बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका हिंद प्रशांत क्षेत्र में हमारे भारतीय साझेदार के साथ हमेशा खड़ा रहेगा और चीन या किसी अन्य द्वारा बदलाव के किसी भी प्रयास का विरोध करेगा जो शांति एवं स्थिरता को चुनौती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलिनोइस से भारतीय अमेरिकी सांसद ने उपग्रह से ली गई तस्वीरों के संबंध में बयान जारी किया है। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि चीन पूर्वी लद्दाख में निर्माण गतिविधियां कर रहा है।


जुलाई में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने अपना वार्षिक ‘नेशनल डिफेंस ऑथोराइजेशन’ अधिनियम पारित किया था। इसमें कृष्णामूर्ति का द्विदलीय संशोधन शामिल किया गया है जो वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत की तरफ चीन की आक्रामकता को खत्म करने की मांग करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed