फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US comments on proposed ban on Imran's party as unwarranted interference in domestic affairs: Pak

Pakistan: 'PTI पर बैन लगाने की योजना पर अमेरिका का बयान घरेलू मामलों में अनुचित दखल', पाकिस्तान ने दिया जवाब

Sat, 20 Jul 2024 11:34 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 20 Jul 2024 11:34 PM IST
सार

Pakistan: विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच से इमरान खान की पार्टी पर प्रतिबंदन लगाने के मुद्दे पर अमेरिका के बयानों को घरेलू मामले में अनुचित व अस्वीकार्य दखल बताया। 

विज्ञापन
US comments on proposed ban on Imran's party as unwarranted interference in domestic affairs: Pak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान ने अमेरिका की उस टिप्पणी को खारिज किया है, जिसमें उसने पीटीआई पार्टी पर प्रतिबंध लगाने की योजना पर चिंता जताई। इस्लामाबाद ने कहा कि उसके अंदरूनी मामलों में वॉशिंगटन का दखल अनुचित और अस्वीकार्य है।  

विज्ञापन


शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली संघीय सरकार जेल में बंद इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी को कुचलने के लिए प्रयासों में जुटी हुई है। सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि उसने पीटीआई पर प्रतिबंध लगाने और इमरान खान और पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के खिलाफ देशद्रोह के आरोपों के तहत कार्यवाही करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


इसके कुछ ही घंटो के बाद अमेरिका ने इस घटनाक्रम पर चिंता जताई और जोर देकर कहा कि वॉशिंगटन इन फैसलों और अदालत के आगे के फैसलों की निगरानी करना जारी रखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच से इस मुद्दे पर अमेरिका की प्रतिक्रिया को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने पाकिस्तान की कानूनी और न्यायिक प्रणालियों की ताकत की प्रशंसा की और अमेरिका के बयानों को घरेलू मामले में अनुचित व अस्वीकार्य दखल  बताया। 


उन्होंने कहा, पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय सहित अन्य अदालतों के हालिया फैसले देश की कानूनी और न्यायिक प्रणाली की ताकत और अंदरूनी चुनौतियों से निपटने की इस्लामाबाद की क्षमता को दर्शाते हैं। इसलिए किसी अन्य देश की ओर से टिप्पणी पाकिस्तान के अंदरूनी मामलों में अवांछित और अस्वीकार्य हस्तक्षेप है। 
  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed