फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US clears Pfizer Covid19 vaccine for children aged 5 to11

अमेरिका: अब 5-11 साल के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, FDA ने 'फाइजर' टीके को दी मंजूरी

Sat, 30 Oct 2021 08:54 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 30 Oct 2021 08:54 AM IST
सार

अमेरिका में 5 से 11 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन 'फाइजर' की खुराक दी जाएगी और इसके लिए अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) ने शुक्रवार को मंजूरी भी दे दी।

विज्ञापन
US clears Pfizer Covid19 vaccine for children aged 5 to11
pfizer vaccine - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए अमेरिका को टीकाकरण के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, अब यहां के 5 से 11 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन 'फाइजर' की खुराक दी जाएगी और इसके लिए अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) ने शुक्रवार को मंजूरी भी दे दी। इसके साथ ही अमेरिका में बच्चों को लगने वाली पहली वैक्सीन फाइजर ही बन गई है। वहीं अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन को अभी भी इस बारे में  बैठक करेगी। इस बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि आखिर किस तरह से वैक्सीन की खुराक लगाई जानी चाहिए। पैनल की बैठक वर्तमान में दो और तीन नवंबर को बुलाने के लिए निर्धारित है। सीडीसी के निदेशक रोशेल वालेंस्की को फिर सलाहकारों के मार्गदर्शन पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन


फाइजर को शिपमेंट की अनुमति
एफडीए की मंजूरी के बाद से फाइजर को शिपमेंट की अनुमति मिल गई है। इसके साथ ही अमेरिका में बच्चों को लगने वाली पहली वैक्सीन फाइजर ही बन गई है। देश भर में बाल रोग विशेषज्ञों के कार्यालयों, फार्मेसियों और अन्य स्थानों पर प्रशिक्षण दी जाएगी ताकि सीडीसी मंजूरी के तुरंत बाद टीकाकरण शुरू हो सके।
विज्ञापन



छोटे बच्चों का टीकाकरण हमें सामान्य स्थिति में लौटने के करीब लाएगा: एफडीए 
एफडीए के अधिकारी जेनेट वुडकॉक ने अपने बयान में कहा कि कोविड-19 के खिलाफ छोटे बच्चों का टीकाकरण हमें सामान्य स्थिति में लौटने के करीब लाएगा। टीके की सुरक्षा और प्रभावशीलता से संबंधित डेटा के हमारे व्यापक और कठोर मूल्यांकन से माता-पिता और अभिभावकों को आश्वस्त करने में मदद मिलेगी कि यह टीका हमारे उच्च मानकों को पूरा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed