फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US clashes with Venezuela and allies at emergency UNSC meeting on strikes in Caribbean

UNSC: सुरक्षा परिषद में भिड़े अमेरिका और वेनेजुएला, जमकर हुई बहस: ट्रंप सरकार ने कहा- पीछे नहीं हटने वाले

Sat, 11 Oct 2025 08:43 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 11 Oct 2025 08:43 AM IST
सार

मोनकाडा ने परिषद से अमेरिकी सैन्य कार्रवाई रोकने और एक ऐसे प्रस्ताव को मंजूरी देने की अपील की, जिसमें अमेरिका सहित सभी सदस्य वेनेज़ुएला की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध हों। हालांकि अमेरिका और उसकी वीटो शक्ति के कारण परिषद द्वारा इनमें से कोई भी कार्रवाई करने की संभावना नहीं है।
 

विज्ञापन
US clashes with Venezuela and allies at emergency UNSC meeting on strikes in Caribbean
डोनाल्ड ट्रंप और निकोलस मादुरो - फोटो : Agency

विस्तार

शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आपात बैठक हुई। यह बैठक वेनेजुएला ने अमेरिकी हमलों के खिलाफ बुलाई थी, जिसमें अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तीखी बहस हुई। वेनेजुएला की मादुरो सरकार ने ट्रंप प्रशासन पर सशस्त्र हमला करने की आशंका जताई, वहीं अमेरिका ने कहा कि वे ड्रग कार्टेल के सफाए के लिए पूरी ताकत लगाएंगे और मादुरो सरकार के आरोपों को खारिज कर दिया। अमेरिका ने हाल के दिनों में वेनेजुएला की चार नौकाओं को निशाना बनाया है। वेनेजुएला का आरोप है कि इन हमलों में 21 लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


अमेरिका का दावा- ड्रग कार्टेल के खिलाफ कार्रवाई की
अमेरिका का दावा है कि जिन नौकाओं को निशाना बनाया गया, उनसे वेनेजुएला से ड्रग्स की अमेरिका में तस्करी की जा रही थी। वहीं वेनेजुएला सरकार का आरोप है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, निकोसल मादुरो सरकार को अपदस्थ करने और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति, सुरक्षा और स्थिरता को खतरा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वेनेजुएला ने कैरेबियाई समुद्र में अमेरिकी सेना की बड़े पैमाने पर तैनाती पर भी चिंता जाहिर की। 
विज्ञापन


वेनेजुएला ने ट्रंप प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
सुरक्षा परिषद की बैठक में वेनेजुएला के संयुक्त राष्ट्र राजदूत सैमुअल मोनकाडा ने कहा, 'अमेरिकी सरकार की आक्रामक कार्रवाई और बयानबाजी इस तथ्य की ओर साफ इशारा करती हैं कि हम एक ऐसी स्थिति का सामना कर रहे हैं जिसमें यह अनुमान लगाया जा सकता है कि जल्द ही अमेरिका, वेनेजुएला पर सशस्त्र हमला कर सकता है। बैठक के दौरान वेनेजुएला को अपने सहयोगी देशों रूस और चीन से समर्थन मिला, लेकिन 15 सदस्यीय परिषद के बाकी सदस्यों ने संभलकर बयान जारी किया और दोनों देशों से तनाव कम करने और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का पालन करने की अपील की। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार सभी 193 सदस्य देशों को दूसरे देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना और विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US-China Tariff: अमेरिका-चीन में फिर शुरू हुआ ट्रेड वॉर; ट्रंप ने ड्रैगन पर लगाया 100% टैरिफ, एक नवंबर से लागू


मोनकाडा ने परिषद से अमेरिकी सैन्य कार्रवाई रोकने और एक ऐसे प्रस्ताव को मंजूरी देने की अपील की, जिसमें अमेरिका सहित सभी सदस्य वेनेज़ुएला की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध हों। हालांकि अमेरिका और उसकी वीटो शक्ति के कारण परिषद द्वारा इनमें से कोई भी कार्रवाई करने की संभावना नहीं है।

अमेरिका ने कहा- ड्रग कार्टेल के खात्मे तक पीछे नहीं हटने वाले
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इस बैठक में न तो अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज और न ही उनके उप राजदूत शामिल हुए। ट्रंप प्रशासन के राजनीतिक सलाहकार जॉन केली ने इस बैठक में ट्रंप सरकार का पक्ष रखा और कहा कि 'राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कहा है कि वह इन ड्रग कार्टेल से निपटने और उन्हें जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत का इस्तेमाल करेंगे।' उन्होंने कहा कि कार्टेल सशस्त्र, सुसंगठित और हिंसक हैं और अमेरिका ऐसी स्थिति में पहुंच गया है जहां हमें आत्मरक्षा और दूसरों की रक्षा के लिए बल प्रयोग करना होगा। केली ने जोर देकर कहा कि अमेरिका, मादुरो या उनकी सरकार को मान्यता नहीं देता है, और ट्रंप के इस दावे को दोहराया कि मादुरो एक 'नार्कोटेररिस्ट' हैं। मादुरो और उनकी सरकार ने इस आरोपों का खंडन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed