Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Chinese Student Detained Before Boarding Flight at Airport Faces Allegations What Basis for Action

अमेरिका: एयरपोर्ट पर विमान में चढ़ने से पहले पकड़ी गई चीन की छात्रा, लगे ये आरोप; क्या है कार्रवाई का आधार?

Tue, 24 Nov 2026 08:08 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 24 Nov 2026 08:08 PM IST
सार

अमेरिका में प्रिंसटन यूनिवर्सिटी की चीनी पीएचडी शोधार्थी ईवा यी झी को एयरपोर्ट से आईसीई ने हिरासत में लिया है। सरकार का आरोप है कि उन्होंने वीजा नियमों का उल्लंघन किया, जबकि उनके वकील का दावा है कि शरण आवेदन लंबित रहने के दौरान उन्हें रहने और पढ़ने की अनुमति है। आखिर दोनों पक्षों के दावों में क्या अंतर है? क्या ईवा को अमेरिका से वापस भेजा जाएगा? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
US Chinese Student Detained Before Boarding Flight at Airport Faces Allegations What Basis for Action
अमेरिका में चीनी पीएचडी छात्रा की हिरासत पर विवाद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका में आव्रजन नियमों को लेकर कार्रवाई के बीच प्रिंसटन यूनिवर्सिटी की चीनी शोधार्थी ईवा यी झी को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें वाशिंगटन के रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर उस समय पकड़ा गया, जब वह एक सम्मेलन में शामिल होने के बाद न्यू जर्सी लौटने के लिए विमान में सवार होने जा रही थीं। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग का आरोप है कि उन्होंने वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी अमेरिका नहीं छोड़ा और उनके पास पढ़ाई करने की वैध अनुमति नहीं थी।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर चीनी शोधार्थी को किस आधार पर हिरासत में लिया गया?
ईवा यी झी प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में न्यूरोसाइंस की तीसरे वर्ष की पीएचडी छात्रा हैं। उन्हें गुरुवार को एयरपोर्ट पर ICE अधिकारियों ने हिरासत में लिया था। विश्वविद्यालय में उनके सलाहकार कार्लोस ब्रॉडी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के मुताबिक, ईवा 16 मार्च 2016 को अस्थायी वीजा पर अमेरिका आई थीं। उन्हें 15 सितंबर 2016 तक देश छोड़ना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। विभाग का कहना है कि उनके पास अमेरिका में पढ़ाई करने की वैध अनुमति भी नहीं थी।
विज्ञापन


ईवा के वकील ने क्या दलील दी और कहां रखा गया है?
ईवा की वकील केरी डॉयल ने सरकारी आरोपों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ईवा 14 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ चीन से अमेरिका आई थीं। उन्होंने कई साल पहले शरण के लिए आवेदन किया था, जिस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। वकील के मुताबिक, आवेदन लंबित रहने के दौरान ईवा को अमेरिका में रहने, काम करने और पढ़ाई करने की अनुमति है। फिलहाल उन्हें वर्जीनिया के कैरोलाइन डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। वहीं, गृह सुरक्षा विभाग का कहना है कि शरण का आवेदन लंबित होने मात्र से किसी व्यक्ति को कानूनी दर्जा नहीं मिल जाता। विभाग ने कहा कि ईवा को कानूनी प्रक्रिया का मौका दिया जाएगा और देश से बाहर भेजने की कार्यवाही पूरी होने तक वह हिरासत में रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंसटन यूनिवर्सिटी और अमेरिकी नेताओं ने क्या प्रतिक्रिया दी?
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट स्कूल के डीन रॉडनी प्रिस्टली ने हिरासत पर चिंता जताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईवा जल्द अपनी पढ़ाई दोबारा शुरू कर सकेंगी। न्यू जर्सी के डेमोक्रेटिक सांसद कोरी बुकर ने कहा कि उनके कार्यालय ने ICE से संपर्क किया, लेकिन हिरासत की वजह पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। न्यू जर्सी की गवर्नर मिकी शेरिल ने भी अधिकारियों को संघीय सांसदों और वर्जीनिया प्रशासन के साथ संपर्क कर जानकारी जुटाने का निर्देश दिया। उनके प्रवक्ता ने आई की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाइयों से राज्य के लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।


ईवा का शोध किस विषय पर है और वैज्ञानिक संगठनों ने क्या कहा?
ईवा प्रिंसटन न्यूरोसाइंस इंस्टीट्यूट में निर्णय लेने की प्रक्रिया से जुड़े दिमाग के तंत्र पर शोध करती हैं। उन्होंने 2024 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। एशियन अमेरिकन स्कॉलर फोरम की कार्यकारी निदेशक गिसेला पेरेज कुसाकावा ने उनके अधिकारों की रक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया और न्याय के नियमों पर भरोसा ही दुनिया के वैज्ञानिकों और शोधार्थियों को अमेरिका में पढ़ने और काम करने के लिए आकर्षित करता है। इससे पहले सिएटल एयरपोर्ट पर भी नकाबपोश आव्रजन अधिकारियों ने एक पिता और बेटी को हिरासत में लिया था। गर्मियों के बाद से एयरपोर्ट पर ICE की ऐसी कार्रवाइयां बढ़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed