फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us China will face real costs if it provides military aid to Russia in Ukraine war

Ukraine War: अमेरिका ने दी चीन को चेतावनी, युद्ध में रूस को सैन्य सहायता देने पर चुकानी होगी 'असली कीमत'

Mon, 27 Feb 2023 05:59 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 05:59 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास खुफिया जानकारी है कि चीनी सरकार रूस को युद्ध में उपयोग के लिए ड्रोन और गोला-बारूद उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
us China will face real costs if it provides military aid to Russia in Ukraine war
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने रविवार को कहा कि अगर चीन यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को सैन्य सहायता प्रदान करता है तो उसे वास्तविक कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन


सुलिवान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह युद्ध बीजिंग के लिए वास्तविक जटिलताएं प्रस्तुत करता है। बीजिंग को अपने निर्णय लेने होंगे कि वह कैसे आगे बढ़ता है, क्या सैन्य सहायता प्रदान करता है। अगर चीन को रूस को सैन्य सहायता प्रदान करता है तो उसे कीमत चुकानी होगी। अमेरिका सिर्फ सीधी धमकियां नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका दांव और परिणाम दोनों ही बता रहा है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका यह बयान यूक्रेन युद्ध के एक महत्वपूर्ण बिंदु पर आया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास खुफिया जानकारी है कि चीनी सरकार रूस को युद्ध में उपयोग के लिए ड्रोन और गोला-बारूद उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि बीजिंग ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है, क्योंकि रूस और चीन के बीच उपकरणों की कीमत और दायरे के बारे में बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुलिवन ने कहा कि लोगों के साथ यह कह सकता हूं कि युद्ध अप्रत्याशित है। एक साल पहले,  सभी कुछ ही दिनों में कीव के पतन के लिए तैयारी कर रहे थे। एक साल बाद, जो बाइडन कीव में राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ खड़े होकर घोषणा कर रहे थे कि कीव खड़ा है।


क्रीमिया पर रूस के कब्जे को अमेरिका नहीं देगा मान्यता
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने रविवार को कहा कि अमेरिका क्रीमिया पर रूस के कब्जे को न तो कभी मान्यता देता है और न ही कभी देगा। प्रायद्वीप यूक्रेन का हिस्सा है। संयुक्त राज्य अमेरिका प्रायद्वीप के रूस के कथित कब्जे को न तो मान्यता देता है और न ही कभी मान्यता देगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed