फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US CDC issues level 4 travel health notice for India due to COVID-19

निर्देश: अमेरिका ने अपने नागरिकों को किया अलर्ट, कहा- भारत जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 22 Apr 2021 07:04 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 22 Apr 2021 07:04 AM IST
सार

  • अमेरिकी सीडीसी के परामर्श के अनुसार भारत यात्रा परामर्श के चौथे स्तर में है। अमेरिका ने भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर यहां की यात्रा नहीं करने को कहा है।

विज्ञापन
US CDC issues level 4 travel health notice for India due to COVID-19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण अत्यधिक फैलने के कारण वहां की यात्रा करने से बचें। अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत के लिए चौथे स्तर का यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी किया है, जो देश में कोरोना वायरस संक्रमण के  उच्च स्तर का संकेत देता है। सीडीसी ने बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्रालय को इस बारे में सूचित किया। 

विज्ञापन


सीडीसी ने आगे कहा कि ' वैसे अमेरिकी नागरिकों को जो जिन्हें भारत की यात्रा करनी ज्यादा जरूरी है, उनसे यात्रा से पहले पूरी तरह से टीकाकरण प्राप्त करने का आग्रह किया जाता है और अपनी सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत स्वास्थ्य सुरक्षा के उपायों को जारी रखने के लिए कहा जाता है। जिसमें सामाजिक दूरी का पालन करना, साबुन / सैनिटाइजर से हाथ साफ करना, मास्क पहनना और खराब वेंटिलेशन वाले क्षेत्र में भीड़ से बचना शामिल है।' 
विज्ञापन

 

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को रोग रोकथाम एवं नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) ने यात्रा परामर्श जारी किया था। अमेरिका, विज्ञान आधारित यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी करके अपने नागरिकों को विश्वभर में स्वास्थ्य संबंधी खतरों की जानकारी देता है और उन्हें स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए सलाह देता है। अमेरिका ने कोविड-19 संबंधी यात्रा परामर्श के लिए चार स्तरीय प्रणाली अपनाई है और ताजा यात्रा परामर्श में भारत को ‘स्तर-चार: कोविड-19 के सबसे उच्च स्तर’ में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीसी ने यह भी कहा, ‘अगर पूर्ण रूप से आपका टीकाकरण हो चुका है, तब आपको अमेरिका छोड़ने पर पहले टेस्ट कराने की तब तक जरूरत नहीं जब तक कि जहां आप जा रहे हैं, वहां ऐसी कोई जरूरत न हो। इसके अलावा अमेरिका वापस आने के बाद आपको सेल्फ क्वांरटीन होने की जरूरत भी नहीं है।

इससे पहले ब्रिटेन ने भारत को सोमवार को ‘लाल सूची’ में डाल दिया, जिसके तहत ब्रिटिश और आइरिश नागरिकों के अलावा वहां आने वाले अन्य लोगों पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही विदेश से लौटे ब्रिटिश लोगों के लिए होटल में 10 दिन तक क्वारंटीन में रहना अनिवार्य कर दिया गया है। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि के मद्देनजर अगले सप्ताह होने वाली प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की यात्रा रद्द करने की घोषणा भी की है।


बीते 18 अप्रैल को वायरस के नए स्ट्रेन मिलने के बाद हांगकांग ने भी भारत से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। न्यूजीलैंड भी संक्रमण के कारण भारत की यात्रा पर प्रतिबंध लगा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed