फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US budget includes USD 15 mn for improving security along Pakistan-Afghan border

Pakistan: पाक-अफगान सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए फंडिंग करेगा अमेरिका, आतंकियों पर कसी जाएगी नकेल

Mon, 02 Jan 2023 04:12 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, इस्लामाबाद
एएनआई, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 02 Jan 2023 04:12 PM IST
सार

द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और पाकिस्तान दोनों साझा चिंताओं और हितों के आधार पर एक स्थिर संबंध की तलाश कर रहे हैं, जैसा कि अमेरिकी विदेश विभाग ने हाल ही में एक समाचार ब्रीफिंग में कहा था।
 

विज्ञापन
US budget includes USD 15 mn for improving security along Pakistan-Afghan border
शहबाज शरीफ और जो बाइडन - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए अमेरिका ने अपने बजट में 15 मिलियन डॉलर(लगभग 120 करोंड़ रुपये की फंडिंग को शामिल करने का फैसला किया है। अमेरिका का यह कदम दोनों देशों में फल-फूल रहे आतंकियों के खिलाफ नकेल कसने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इतना ही नहीं अमेरिका पाकिस्तान में लैंगिक विषमता को खत्म करने के लिए भी मदद करने का एलान किया है। पाकिस्तानी समाचार पत्रिका डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका की यह घोषणा अफगानिस्तान से आतंकवादी हमलों को रोकने में इस्लामाबाद की मदद करने की इच्छा को रेखांकित करती है जो कि पाकिस्तान के लिए एक बड़ा खतरा बन गए हैं। इसके अलावा लैंगिक समानता के लिए प्रदान की गई धनराशि सामाजिक विकास में पाकिस्तान के साथ अमेरिकी जुड़ाव की संभावना को दर्शाती है।

विज्ञापन


आतंकवाद को लेकर अमेरिका और पाकिस्तान दोनों ने जारी किया बयान
जियो न्यूज द्वारा टीटीपी के खतरों से निपटने में इस्लामाबाद की मदद करने के वाशिंगटन के आह्वान पर टिप्पणी करने के लिए पूछे जाने पर विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका आतंकवाद से निपटने के लिए पाकिस्तान के साथ एक मजबूत साझेदारी चाहता है और बिना किसी भेदभाव के सभी आतंकवादी और आतंकवादी समूहों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की उम्मीद करता है।   वहीं अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि आतंकवाद के कारण दोनों देशों को बहुत नुकसान हुआ है। प्रवक्ता ने जियो न्यूज के हवाले से कहा हम सभी क्षेत्रीय और वैश्विक आतंकवादी खतरों को खत्म करने के लिए सहकारी प्रयासों की प्रतीक्षा कर रहे हैं और उन तरीकों पर चर्चा करना जारी रख रहे हैं जो इस संबंध में सबसे प्रभावी हो सकते हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका पाकिस्तान को टीटीपी से निपटने में मदद करेगा
अमेरिका ने कई मौकों पर कहा है कि वह टीटीपी से निपटने में पाकिस्तान की मदद करेगा। आतंकवादी समूह ने अफगानिस्तान की धरती का उपयोग करते हुए पाकिस्तान के सुरक्षा बलों पर कई हमले किए हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की हाल ही में अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान इस मुद्दे का उल्लेख किया गया था। जियो न्यूज के मुताबिक ब्लिंकेन ने हाल के आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद से लड़ने के लिए पाकिस्तान के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के दृढ़ समर्थन को रेखांकित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed