फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Birthright Citizenship Donald Trump in for eliminatation know rule and impact on Indians news and updates

US: अमेरिका में जन्म से ही नागरिकता मिलने के नियम को बदलवा सकते हैं ट्रंप? भारतीयों पर क्या होगा असर, जानें

Wed, 11 Dec 2024 09:20 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 11 Dec 2024 09:20 AM IST
सार

ट्रंप के लिए नागरिकता से जुड़ा यह कदम इतना भी आसान हीं होगा, लेकिन अगर वे इस नियम को बदलवाने में सफल होते हैं तो इसका दूरगामी असर क्या होगा? इसका भारतीयों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? आइये जानते हैं...

विज्ञापन
US Birthright Citizenship Donald Trump in for eliminatation know rule and impact on Indians news and updates
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उस कानून को हास्यास्पद बताया, जिसके तहत देश में जन्मे किसी भी व्यक्ति को अपने आप अमेरिकी नागरिकता मिल जाती है। ट्रंप ने इशारा किया कि वह 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद इस कानून को खत्म करवाने के लिए कदम उठाएंगे। 
विज्ञापन


ट्रंप के लिए नागरिकता से जुड़ा यह कदम इतना भी आसान हीं होगा, लेकिन अगर वे इस नियम को बदलवाने में सफल होते हैं तो इसका दूरगामी असर क्या होगा? इसका भारतीयों समेत बाकी देशों के नागरिकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? 
विज्ञापन


पहले जानें- क्या है जन्म से नागरिकता का नियम, ट्रंप की क्या मंशा?
बड़ी बात यह है कि यह अधिकार अमेरिका के संविधान के 14वें संशोधन के तहत दिया गया है, जिससे देश की सीमाओं के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में जन्में हर व्यक्ति को अपने आप ही अमेरिकी नागरिकता मिल जाती है, फिर चाहे उसके माता-पिता किसी भी मूल के हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम बदलने पर क्या बोले हैं ट्रंप?
ट्रंप ने कहा कि वह जन्म से मिलने वाले नागरिकता के नियम को भी बदल देंगे। ट्रंप ने कहा कि हमें इसे खत्म करना होगा। बाकी देशों में यह चलन नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के नियम से देश के सिस्टम का फायदा उठाया जाता है और अमेरिकी नागरिक बनने के मानक थोड़े सख्त होने चाहिए।  ट्रंप और उनके समर्थकों का कहना है कि इस नियम से बर्थ टूरिज्म (बच्चों के जन्म के लिए पर्यटन) को बढ़ावा मिलता है। इसके तहत माता-पिता अपने बच्चों के जन्म के लिए अमेरिका का दौरा करते हैं, ताकि उन्हें अमेरिकी नागरिकता मिल जाए। 

ट्रंप का कहना है कि वे परिवारों को नहीं तोड़ना चाहते, इसलिए वे पूरे के पूरे परिवारों को ही एक साथ वापस उनके देश भेजने के पक्षधर हैं। रिपब्लिकन नेता ने दावा किया कि अमेरिका इकलौता देश है, जहां पर यह नियम है। हालांकि, उनका यह दावा गलत है, क्योंकि दुनिया के 34 अन्य देशों में भी यह नियम हैं।

क्यों मुश्किल है ट्रंप के लिए यह वादा निभाना?
ट्रंप का यह वादा उनके लिए गले की फांस भी बन सकता है। दरअसल, अमेरिकी संविधान को बदलने के नियम काफी सख्त हैं। ऐसे में संसद और राज्यों के जरिए इन नियमों को बदलवाना अमेरिकी राष्ट्रपतियों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। इसके रास्ते में राज्य की विधायिकाओं से लेकर संसद के दोनों सदनों की चुनौतियां आ सकती हैं। 


भारतीय-अमेरिकियों पर नियम का क्या असर?
प्यू रिसर्च के 2022 की अमेरिकी जनगणना के विश्लेषण के मुताबिक, अमेरिका में करीब 48 लाख भारतीय रह रहे हैं। इनमें से 34 फीसदी या 16 लाख इस देश में ही पैदा हुए हैं। यह लोग मौजूदा कानून के तहत अमेरिका के नागरिक बन गए हैं। अगर ट्रंप इस कानून को खत्म कर देते हैं तो 16 लाख भारतीयों पर असर पड़ेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed