{"_id":"5d8969398ebc3e01740f609e","slug":"us-army-soldier-arrested-for-allegedly-discussing-about-bombing-a-news-network","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के न्यूज नेटवर्क मुख्यालय को उड़ाने की बात करने के आरोप में सैनिक गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के न्यूज नेटवर्क मुख्यालय को उड़ाने की बात करने के आरोप में सैनिक गिरफ्तार
Tue, 24 Sep 2019 06:28 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 24 Sep 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सेना के एक सैनिक को बम बनाने की तकनीक और अमेरिका के एक बड़े न्यूज नेटवर्क को उड़ाने की चर्चा करने के साथ राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बीटो ओ'रोरके का नाम एक संभावित टार्गेट का नाम लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
कैनसस फेडरल कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार, 24 वर्षीय जैरेट विलियम स्मिथ पर सामूहिक विनाश के हथियारों से संबंधित सूचनाओं की चर्चा करने का आरोप लगाया गया था, जो दूसरों को बम बनाना सिखाने और समाचार नेटवर्क के मुख्यालय पर बमबारी पर चर्चा करने के लिए दिया गया था।
विज्ञापन
एफबीआई के एक एजेंट ने अदालत के कागजात में लिखा है कि स्मिथ ने कथित तौर पर एफबीआई के एक गोपनीय सूत्र के साथ चर्चा की कि एक प्रमुख अमेरिकी समाचार नेटवर्क का मुख्यालय एक निशाना होगा, जिसे एक वाहन बम से उड़ाया जाएगा। मामले से संबंध रखने वाले सूत्रों ने बताया कि स्मिथ जिस समाचार नेटवर्क को निशाना बनाने की बात कह रहा था वह सीएनएन था।
विज्ञापन
सीएनएन के प्रेसीडेंट और वार्नर मीडिया न्यूज एंड स्पोर्ट्स जेफ जुकर ने एक संदेश में अपने कर्मचारियों से कहा कि संगठन पर कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं सबको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि किसी भी सीएनएन लोकेशन पर कोई नजदीकी खतरा नहीं था।'
कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक स्मिथ ने 20 सितंबर को एक अंडरकवर एफबीआई एजेंट के सामने पूर्व टेक्सास कांग्रेसमैन ओ'रोरके का नाम भी लिया थी। एजेंट ने स्मिथ से कहा था कि वह एक नेता को निशाना बनाना चाहता है, और स्मिथ ने बम या ग्रेनेड बनाने के बारे में बताया।