फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Antony Blinken call on Taliban to reverse dangerous order barring female employees of NGOs

USA: तालिबान पर आगबबूला हुआ अमेरिका, कहा- NGO में कार्यरत महिलाओं पर प्रतिबंध लगाना खतरनाक आदेश, जल्द वापस लें

Thu, 29 Dec 2022 09:03 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 29 Dec 2022 09:03 AM IST
सार

अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार द्वारा NGO के लिए काम करने वाली महिलाओं पर प्रतिबंध लगाने के आदेश पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन
US Antony Blinken call on Taliban to reverse dangerous order barring female employees of NGOs
एंटनी ब्लिंकन - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार द्वारा NGO के लिए काम करने वाली महिलाओं पर प्रतिबंध लगाने के आदेश पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हम तालिबान से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एनजीओ की महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर प्रतिबंधित करने वाले खतरनाक आदेश को वापस लेने का आह्वान करते हैं। लाखों अफगान अपने अस्तित्व के लिए मानवीय सहायता पर निर्भर हैं। गैर-सरकारी संगठनों को सबसे कमजोर लोगों तक पहुंचना चाहिए।

विज्ञापन


इस्लामिक सहयोग संगठन ने भी बताया 'आत्मघाती'
इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने तालिबान प्रशासन द्वारा स्थानीय और विदेशी गैर-सरकारी संगठनों (NGO) में महिलाओं के काम करने पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को 'आत्मघाती' बताया है।ओआईसी के महासचिव हिसेन ब्राहिम ताहा (Hissein Brahim Taha) ने रविवार को अफगानिस्तान में सभी स्थानीय और विदेशी गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) में महिलाओं के काम करने पर प्रतिबंध लगाने के तालिबान के आदेश पर गंभीर चिंता व्यक्त की। ओआईसी द्वारा पोस्ट किए गए ट्वीट के अनुसार, ताहा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एनजीओ के लिए महिलाओं के काम पर प्रतिबंध को 'आत्मघाती' और 'अफगान लोगों के हितों का नुकसान' बताया।
विज्ञापन


कतर ने भी जताई चिंता
इससे पहले कतर ने भी महिला कर्मचारियों को गैर-सरकारी संगठनों के साथ काम करने से प्रतिबंधित करने के तालिबान के फैसले पर गहरी चिंता व्यक्त की थी। कतर के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में तालिबान से एनजीओ में महिलाओं को उनके लिए उपलब्ध नौकरियों में काम करने की अनुमति देने के लिए अपने फैसले की समीक्षा करने का आह्वान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed