फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Announces $1.5 Billion In Ukraine Aid At Switzerland Peace Summit

Switzerland: अमेरिका यूक्रेन को 1.5 अरब डॉलर की सहायता देगा, स्विट्जरलैंड शांति सम्मेलन में किया एलान

Sun, 16 Jun 2024 01:58 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ल्यूसर्न
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ल्यूसर्न Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Jun 2024 01:58 AM IST
सार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने यूक्रेन को डेढ़ अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन में हुई ऊर्जा की हानि और मानवीय सहायता के लिए यह धनराशि काम आएगी।

विज्ञापन
US Announces $1.5 Billion In Ukraine Aid At Switzerland Peace Summit
कमला हैरिस - फोटो : ANI

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिकी ने यूक्रेन को अटूट समर्थन का वादा किया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने रूस के 27 महीने के आक्रमण के परिणामस्वरूप देश के ऊर्जा क्षेत्र और इसकी मानवीय स्थिति के लिए 1.5 बिलियन डॉलर से अधिक की सहायता देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

शांति सम्मेलन में कमला हैरिस ने जेलेंस्की से मुलाकात की
कमला हैरिस ने यह घोषणा यूक्रेन शांति सम्मेलन में की, जो कि स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न में आयोजित किया गया है। यहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति  जेलेंस्की से मुलाकात भी की। कमला हैरिस ने जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान कहा, "यह युद्ध रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए पूरी तरह से विफलता है।" साथ ही उन्होंने यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन का वादा करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों को बनाए रखना हमारे हित में है।

विज्ञापन

इसके साथ ही कमला हैरिस ने  शरणार्थियों और युद्ध से प्रभावित अन्य लोगों की मदद के लिए विदेश विभाग और अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी से 379 मिलियन डॉलर से अधिक की मानवीय सहायता की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय मदद से यूक्रेन के लाखों लोगों को मिल सकेगा खाना
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि 1.5 बिलियन डॉलर में ऊर्जा सहायता के लिए 500 मिलियन डॉलर की नई फंडिंग और यूक्रेन में आपातकालीन ऊर्जा बुनियादी ढांचे की मरम्मत और अन्य जरूरतों के लिए पहले घोषित फंड में से 324 मिलियन डॉलर शामिल है। यह पैसा यूक्रेन के लाखों लोगों के लिए भोजन सहायता, स्वास्थ्य सेवाएं, आश्रय और पानी, स्वच्छता और  सेवाओं को कवर करने के लिए दिया जाएगा। 


G-7 में बाइडन ने भी जेलेंस्की से मुलाकात की थी
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने भी जी-7 शिखर सम्मेलन में जेलेंस्की से मुलाकात की थी, जहां उन्होंने यूएस-यूक्रेन द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed