{"_id":"5e1925ae8ebc3e881043aeac","slug":"us-announced-new-restrictions-on-iran-after-missile-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने मिसाइल हमले के बाद ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने का किया एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका ने मिसाइल हमले के बाद ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने का किया एलान
Sat, 11 Jan 2020 07:05 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 11 Jan 2020 07:05 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-हसन रोहानी
- फोटो : social media
अमेरिका और ईरान में वार-पलटवार का दौर जारी है । इसी बीच अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने का एलान कर दिया। अमेरिका ने यह कदम इराक में अपने सैन्य ठिकानों पर ईरान के मिसाइल हमलों के जवाब में उठाया है।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और वित्त मंत्री स्टीवन न्यूचिन ने कहा कि नए प्रतिबंधों से मध्यपूर्व में अस्थिरता फैलाने के साथ ही मंगलवार को हुए मिसाइल हमलों में संलिप्त अधिकारियों को भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन
न्यूचिन ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरानी वस्त्र, निर्माण, विनिर्माण और खनन क्षेत्रों से जुड़े लोगों पर प्रतिबंध लगाने का शासकीय आदेश जारी करेंगे।
विज्ञापन
वे इस्पात और लौह क्षेत्रों के खिलाफ भी अलग-अलग प्रतिबंध लगाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा, इसका नतीजा यह होगा कि हम ईरानी शासन को मिलने वाली करोड़ों डॉलर की सहायता पर रोक लगा देंगे।