{"_id":"674fcc05d21fa4360e0b9da7","slug":"us-and-russia-loggerheads-over-syria-civil-war-in-un-moscow-accused-ukraine-to-support-terrorists-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UNSC: सीरिया को लेकर अमेरिका और रूस में खूब हुई जुबानी जंग; यूक्रेन पर लगे गृह युद्ध भड़काने के आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UNSC: सीरिया को लेकर अमेरिका और रूस में खूब हुई जुबानी जंग; यूक्रेन पर लगे गृह युद्ध भड़काने के आरोप
Wed, 04 Dec 2024 10:36 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूनाइटेड नेशंस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूनाइटेड नेशंस
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:36 AM IST
सार
अमेरिकी राजदूत के इस बयान पर रूस के संयुक्त राष्ट्र राजदूत वेसिली नेबेंजिया ने कहा 'आप सीरियाई शहरों में नागरिकों के खिलाफ किए गए एक आतंकवादी हमले की निंदा करने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। इस बात को लेकर कोई भ्रम नहीं है कि वाशिंगटन कभी भी ईमानदारी से अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए कभी भी तैयार होगा।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीरिया में फिर से गृह युद्ध की वापसी की आशंका पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद की अहम बैठक बुलाई गई। इस बैठक के दौरान अमेरिका और रूस के राजदूत आपस में भिड़ गए और दोनों देशों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सीरिया के आतंकी संगठन हयात तहरीर अल शाम ने हमला कर सीरिया के प्रमुख शहर अलेप्पो पर कब्जा कर लिया है। इस आतंकी संगठन को नुसरा फ्रंट के नाम से भी जाना जाता है और इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रतिबंधित किया हुआ है।
अमेरिका ने रूस पर साधा निशाना
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान अमेरिका के उप-राजदूत रॉबर्ट वुड ने सीरिया में युद्ध को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा का आह्वान किया। वुड ने कहा कि हयात तहरीर अल शाम सुरक्षा परिषद में एक आतंकी संगठन के रूप में प्रतिबंधित है, लेकिन इससे सीरिया की बशीर अल असद सरकार और उसकी रूसी समर्थकों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों को सही नहीं ठहराया जा सकता। अमेरिका ने बशर अल असद की सेना पर स्कूलों और अस्पतालों में नागरिकों पर हमले करने का आरोप लगाया।
रूसी राजदूत ने भी किया पलटवार
अमेरिकी राजदूत के इस बयान पर रूस के संयुक्त राष्ट्र राजदूत वेसिली नेबेंजिया ने कहा 'आप सीरियाई शहरों में नागरिकों के खिलाफ किए गए एक आतंकवादी हमले की निंदा करने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। इस बात को लेकर कोई भ्रम नहीं है कि वाशिंगटन कभी भी ईमानदारी से अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए कभी भी तैयार होगा। उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो हमें खुशी है कि हम आपके खिलाफ हैं।' इस पर अमेरिकी राजदूत ने भी पलटवार किया और कहा कि 'आप इस मुद्दे पर लेक्चर देने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि रूस दुनियाभर में आतंकवाद का समर्थन करने वाली सरकारों के पक्ष में खड़ा होता है। अमेरिका ने दशकों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और आगे भी जारी रखेगा।'
विज्ञापन
रूस ने यूक्रेन पर लगाए गृह युद्ध भड़काने के आरोप
संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत ने यूक्रेन की खुफिया एजेंसी पर सीरिया में गृह युद्ध भड़काने का आरोप लगाया। रूसी राजदूत ने कहा कि यूक्रेन की खुफिया एजेंसी द्वारा सीरिया में आतंकियों की मदद की गई और हमले के समय आतंकी खुलेआम इसे दर्शा रहे थे। रूसी राजदूत ने कहा कि हयात तहरीर अल शाम के आतंकियों ने इस तथ्य को नहीं छिपाया कि उन्हें यूक्रेन से समर्थन प्राप्त है और वे खुलेआम इसका दिखावा कर रहे थे। नेबेंजिया ने दावा किया कि यूक्रेन की खुफिया एजेंसी GUR ने सीरिया के विद्रोहियों को हथियार उपलब्ध कराए, साथ ही सीरिया में यूक्रेनी सैन्य प्रशिक्षक मौजूद हैं, जिन्होंने आतंकियों को प्रशिक्षण दिया।
गौरतलब है कि रूस, सीरिया की बशर अल असद सरकार का समर्थक माना जाता है और रूस की मदद से ही सीरिया ने 2015 में गृह युद्ध के दौरान लड़ाई को अपने पक्ष में मोड़ने में सफलता हासिल की थी। रूस के आरोपों पर यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सीरिया में गृह युद्ध के पीछे रूस और ईरान हैं। यूक्रेनी मंत्रालय ने कहा कि रूसी तानाशाह पुतिन और ईरान में उसके सहयोगी सीरियाई शासन पर अपनी पकड़ बनाए रखने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।