{"_id":"5d4433218ebc3e6cfd189bef","slug":"us-and-russia-canceled-the-cold-war-period-inf-missile-treaty","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका और रूस ने रद्द की शीत-युद्ध काल की आईएनएफ मिसाइल संधि","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका और रूस ने रद्द की शीत-युद्ध काल की आईएनएफ मिसाइल संधि
Fri, 02 Aug 2019 06:27 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 02 Aug 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका और रूस ने शुक्रवार को शीतयुद्ध काल की एक मिसाइल संधि को रद्द कर दिया है जिसके बाद वैश्विक महाशक्तियों के बीच हथियारों की होड़ की आशंका मंडराने लगी है। इंटरमीडिएट रेंज न्यूक्लियर फोर्सेज (आईएनएफ) संधि पारंपरिक और परमाणु दोनों ही तरह की मध्यम दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल को सीमित करती है। यह संधि 1987 में हुई थी।
विज्ञापन
बैंकॉक में क्षेत्रीय मंच में रूस द्वारा इस संधि को मृत बताए जाने के कुछ ही देर बाद अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने पहले से तैयार बयान में अमेरिका के इस संधि से अलग होने की घोषणा की। दोनों ही पक्ष पिछले कुछ महीनों से इस संधि से अलग होने की मंशा के संकेत दे रहे थे और एक-दूसरे पर संधि की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
आसियान के विदेश मंत्रियों की एक बैठक में पोम्पिओ ने एक बयान में कहा, इस संधि के खत्म होने के लिए सिर्फ रूस जिम्मेदार है। पोम्पिओ की घोषणा से थोड़ी देर पहले मास्को में रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिकी की पहल पर संधि खत्म कर दी गई है। आईएनएफ संधि 500 से 5,500 किलोमीटर क्षमता के बीच की मिसाइलों के इस्तेमाल को सीमित करती है।
विज्ञापन