फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US and China agree not to charge new fees after January 1

ट्रेड वॉर पर अमेरिका-चीन की लगाम, नए शुल्क नहीं लगाने पर सहमत हुए दोनों देश

Sun, 02 Dec 2018 10:49 AM IST
भाषा, ब्यूनस आयर्स
भाषा, ब्यूनस आयर्स Updated Sun, 02 Dec 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
US and China agree not to charge new fees after January 1

अमेरिका और चीन ने एक जनवरी के बाद नये शुल्क नहीं लगाने पर सहमति जताई है। चाइना डेली और चीन के अंतर्राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता सीजीटीएन ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके समकक्ष शी जिनपिंग एक जनवरी के बाद नये शुल्क पर रोक लगाने पर सहमत हुए हैं। 

विज्ञापन


यह सहमति ऐसे समय में बनी है जब अमेरिका चीन पर 200 अरब डॉलर के नए शुल्क लगाने की तैयारी में है। व्हाइट हाउस ने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर हुई बैठक के नतीजों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार लैरी कुडलो ने कहा है कि यह बैठक बेहद सकारात्मक रही। 
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने मौजूदा ट्रेड वॉर को खत्म करने के लिए लगातार संवाद करने की भी प्रतिबद्धता जताई। दोनों ने साथ में डिनर भी किया। ऐसे में माना जा रहा है कि अमेरिका और चीन के रिश्तों पर पड़ी बर्फ जल्द पिघल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जी 20 सम्मेलन से इतर शनिवार को ट्रंप और शी के बीच डिनर बैठक लगभग ढाई घंटे तक चली। इस बैटक कई अहम फैसले लिए गए। ट्रंप ने चीन पर 90 दिनों के लिए 200 अरब डॉलर के सामान पर शुल्क लगाने की योजना को रोक दिया। इस दौरान आम सहमति बनाने की बात कही गई है। 

आपको बता दें कि अमेरिका एक जनवरी 2019 से चीन के 200 अरब डॉलर मूल्य के सामान पर 10 से 25 फीसदी तक आयात शुल्क लगाने जा रहा था। ट्रंप ने कहा कि दोनों नेता और उनके सलाहकार कई विषयों पर चर्चा करेंगे। 

ट्रंप को जनवरी या फरवरी में किम से मुलाकात की उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे अगले साल की शुरुआत में वे उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ दूसरी मुलाकात कर सकते हैं। अर्जेंटीना से लौटते हुए ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह जनवरी या फरवरी में किम से मुलाकात करेंगे।

ट्रंप जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अर्जेंटीना गए थे। इस दौरान यह बात उन्होंने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन से कही। ट्रंप ने बताया कि किम के साथ बैठक के तीन स्थानों का चयन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह किम का अमेरिका में स्वागत करने के लिए भी तैयार हैं। ट्रंप ने यह स्पष्ट किया कि वह जून में सिंगापुर में हुई मुलाकात को आगे बढ़ाने के पक्षधर हैं।

पुतिन ने ट्रंप को दी यूक्रेन संकट की जानकारी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उन्होंने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप को यूक्रेन संकट के बारे में जानकारी दी है। अर्जेंटिना में जी-20 शिखर सम्मलेन के दौरान पुतिन पर रूस की विदेश नीतियों को लेकर काफी दबाव रहा। पुतिन ने कहा कि वह रात्रिभोज के दौरान ट्रंप से मिले थे और उन्होंने मॉस्को की स्थिति से अवगत कराया। पुतिन ने बताया कि हमने खड़े-खड़े बातचीत की। मैंने काला सागर घटनाक्रम पर उनके सवालों के जवाब दिए। 

बता दें कि पिछले रविवार को रूस की नौसेना ने यूक्रेन के जहाज को जब्त करके 24 नाविकों को हिरासत में ले लिया था और इस घटना की वजह से ट्रंप ने पुतिन के साथ अपनी तय वार्ता रद्द कर दी और यूरोपीय देशों ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और गुस्सा जाहिर किया। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने शनिवार को पुतिन से इस घटनाक्रम पर बात की। इससे एक दिन पहले फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने पुतिन से संकट को खत्म करने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed