फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: American couple of Indian origin found dead in apartments

अमेरिका : अपार्टमेंट में मृत पाये गये भारतीय मूल के अमेरिकी दंपति

Tue, 19 Feb 2019 03:33 PM IST
अजय सिंह भाषा, ह्यूस्टन
भाषा, ह्यूस्टन Published by: अजय सिंह Updated Tue, 19 Feb 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
US: American couple of Indian origin found dead in apartments
प्रतिकात्मक तस्वीर

अमेरिकी राज्य टेक्सास स्थित एक संपन्न उपनगर के अपार्टमेंट से भारतीय मूल के एक दंपति का शव बरामद हुआ है। घटना स्पष्ट रूप से हत्या के बाद आत्महत्या की प्रतीत होती है।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह करीब छह बजे सुगरलैंड स्थित इस घर पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। उनको श्रीनिवास नकीरेकांति (51) और उनकी पत्नी शांति नकीरेकांति (46) के शव मिले। उन्होंने कहा कि शांति के सिर पर गोली लगने के निशान थे। उनका घर पेंडरग्रास और शेफिल्ड कोर्ट मार्ग पर स्थित है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि श्रीनिवास का शव शयनकक्ष में था और उनके सीने पर गोली लगने के निशान थे। पास में ही बंदूक पड़ी थी।

उन्होंने बताया कि आरंभिक जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि श्रीनिवास ने पहले शांति की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार ली। अधिकारियों के अनुसार घटना के वक्त 16 वर्षीय लड़की घर में सो रही थी। उसने घर पर पहुंची पुलिस को बताया कि उसके पिता शयनकक्ष से बाहर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुगरलैंड सिटी के प्रवक्ता डग अडोल्फ ने कहा कि लड़की को चोट नहीं आयी है और वह अब उनके दोस्तों की देखरेख में है। उनके दोस्तों ने बताया कि दंपति का 21 साल का एक बेटा भी है जो टेक्सास विश्वविद्यालय में पढ़ता है।

सुगरलैंड पुलिस विभाग ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह मामला हत्या और फिर आत्महत्या का प्रतीत होता है। इस संबंध में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed