फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UNSC Reform India stressed UN 2.0 Opposed UfC Model Pakistan Turkey support

UNSC: भारत ने पाकिस्तान-तुर्किये जैसे देशों के UfC मॉडल का विरोध किया; कहा- 21वीं सदी में UN 2.0 की सख्त जरूरत

Wed, 20 Mar 2024 08:23 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 20 Mar 2024 08:23 PM IST
सार

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में सुधार की वकालत की है। पाकिस्तान, इटली, कनाडा, स्पेन और तुर्किये जैसे देशों के समर्थन से तैयार UfC मॉडल का विरोध करते हुए भारत ने कहा कि 21वीं सदी में संयुक्त राष्ट्र 2.0 की जरूरत है।

विज्ञापन
UNSC Reform India stressed UN 2.0 Opposed UfC Model Pakistan Turkey support
भारत में संयुक्त राष्ट्र में सुधार का आह्वान किया - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) जैसी वैश्विक संस्था में सुधार का आह्वान किया है। यूनाइटिंग फॉर कंसेंसस (UfC) की तरफ से पेश किए गए मॉडल की आलोचना करते हुए भारत ने कहा कि 21वीं सदी की दुनिया को यूएन 2.0 की सख्त जरूरत है। गौरतलब है कि यूनाइटिंग फॉर कंसेंसस समूह में पाकिस्तान, इटली, स्पेन और तुर्किये जैसे देश शामिल हैं। पाकिस्तान समर्थित समूह- यूएफसी का विरोध करते हुए भारत ने कहा कि UNSC में स्थायी और गैर-स्थायी सीटों के विस्तार का अधिकांश सदस्य देश समर्थन कर रहे हैं, लेकिन वह इस विचार के खिलाफ है।
विज्ञापन


किन देशों को मिलाकर बना है यूनाइटिंग फॉर कंसेंसस (UfC) समूह
बता दें कि यूएफसी में अर्जेंटीना, कनाडा, कोलंबिया, कोस्टा रिका, इटली, माल्टा, मैक्सिको, पाकिस्तान, कोरिया गणराज्य, सैन मैरिनो, स्पेन और तुर्किये शामिल हैं। इस समूह में चीन एक स्थायी सदस्य है। इंडोनेशिया पर्यवेक्षक के रूप में भाग ले रहा है।
विज्ञापन


क्या है पाकिस्तान, तुर्किये जैसे देशों का प्रस्ताव
गौरतलब है कि यूएफसी समूह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में नए स्थायी सदस्यों का विरोध करता है। यूएफसी मॉडल में 26 सीटों वाली सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव दिया गया है। इसमें केवल अस्थायी, निर्वाचित सदस्यों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव है। समूह ने तत्काल दोबारा चुने जाने की संभावनाओं के साथ 9 नई दीर्घकालिक सीटें बनाने का प्रस्ताव भी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएफसी मॉडल के जवाब में रुचिरा कंबोज ने दिया दो टूक संदेश
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा, अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के मोर्चे पर खतरे अधिक जटिल, अप्रत्याशित और अपरिभाषित हो गए हैं। 21वीं सदी की दुनिया को संयुक्त राष्ट्र 2.0 की सख्त जरूरत है। ऐसे संयुक्त राष्ट्र में सदस्य देशों की जरूरतों और आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने वाले विश्वसनीय प्रतिनिधि होने चाहिए। ऐसे देशों को शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सक्षम होना चाहिए। कंबोज ने यह बयान सोमवार को यूएनएससी सुधारों पर अंतर सरकारी वार्ता (आईजीएन) की बैठक में इटली की तरफ से प्रस्तुत यूएफसी मॉडल के जवाब में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed