{"_id":"61941439259b7f6b5d091ed9","slug":"unsc-open-debate-pakistan-should-immediately-leave-illegal-occupation-in-kashmir-india-slams-again-neighbour-country-for-raking-up-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"UNSC में खुली बहस : 'कश्मीर में अवैध कब्जा तुरंत छोड़े पाकिस्तान', भारत ने लगाई पड़ोसी मुल्क को लताड़","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UNSC में खुली बहस : 'कश्मीर में अवैध कब्जा तुरंत छोड़े पाकिस्तान', भारत ने लगाई पड़ोसी मुल्क को लताड़
Wed, 17 Nov 2021 01:57 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:57 AM IST
सार
यूएनएससी में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने कश्मीर के मुद्दे को उठाया था। इस पर भारत की ओर से डॉ. काजल अग्रवाल ने विश्व निकाय के समक्ष पक्ष रखते हुए करारा जवाब दिया।
विज्ञापन
यूएन में काउंसलर/कानूनी सलाहकार डॉ. काजल भट्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर भारत ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। इसके साथ ही भारत ने पाक से कश्मीर में अवैध रूप से कब्जाई जमीन को तुरंत खाली करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि डॉ. काजल अग्रवाल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में खुली बहस के दौरान पड़ोसी मुल्क को करारा जवाब दिया। दरअसल, खुली बहस के दौरान यूएनएससी में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने कश्मीर के मुद्दे को उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके जवाब में डॉ. भट्ट ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पूरा केंद्र शासित प्रदेश हमेशा भारत का अविभाज्य हिस्सा था और रहेगा, इसमें वे क्षेत्र भी शामिल हैं, जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में हैं। हम आह्वान करते हैं कि पाकिस्तान अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करे।
शॉम्बी शार्प भारत में यूएन के स्थानीय समन्वयक नियुक्त
विश्व निकाय के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने अमेरिका के शॉम्बी शार्प को भारत में संयुक्त राष्ट्र का ‘स्थानीय समन्वयक’ नियुक्त किया है। शार्प 25 वर्ष से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समावेशी एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में आर्मेनिया में संयुक्त राष्ट्र के ‘स्थानीय समन्वयक’ के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।
शार्प ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) में कई अहम पदों पर सेवाएं दी हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी बयान के अनुसार, यूएन में शामिल होने से पहले, उन्होंने जिम्बाब्वे में विश्व गैर-लाभकारी संगठन ‘केयर इंटरनेशनल’ के साथ भी काम किया। महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया, स्थानीय समन्वयक संयुक्त राष्ट्र दलों के काम का नेतृत्व करते हैं, जिसमें सतत विकास लक्ष्यों को बेहतर तरीके से हासिल करने के साथ ही राष्ट्रीय कोविड-19 प्रतिक्रिया योजनाओं के लिए हमारा निरंतर समर्थन शामिल है। उन्होंने कहा, यूएन के ये वरिष्ठ अधिकारी देश स्तर पर विकास के लिए महासचिव के प्रतिनिधि भी हैं।