फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   unsc, India to focus on maritime security, peacekeeping and counter terrorism

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने कहा- समुद्री सुरक्षा, आतंक से संघर्ष व शांतिरक्षा होगी प्राथमिकता

Wed, 28 Jul 2021 02:33 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Jul 2021 02:33 AM IST
सार

  • अगस्त में यूएनएससी की अध्यक्षता से पहले भारत ने साफ किया दृष्टिकोण
  • समुद्री सुरक्षा पर संयुक्त राष्ट्र को समग्र दृष्टिकोण अपनाने का वक्त

विज्ञापन
unsc, India to focus on maritime security, peacekeeping and counter terrorism
यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने अगस्त माह के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता की जिम्मेदारी संभालने से पहले कहा, अब समय आ गया है कि सुरक्षा परिषद समुद्री सुरक्षा के मामले को लेकर समग्र दृष्टिकोण अपनाए। यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, हम अगस्त में तीन मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेंगे- समुद्री सुरक्षा, शांतिरक्षा और आतंकवाद से मुकाबला।

विज्ञापन


तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत अपनी अध्यक्षता में तीन मुख्य कार्यक्रमों के जरिये तीन विषयों पर ध्यान केंद्रित करेगा। भारत दो साल के लिए सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है और एक अगस्त से यूएनएससी की अध्यक्षता की जिम्मेदारी संभालेगा। इसके बाद अगले साल दिसंबर में एक बार फिर भारत परिषद की अध्यक्षता करेगा।
विज्ञापन


तिरुमूर्ति ने कहा, भारत की विदेश नीति में समुद्री सुरक्षा हमेशा उच्च प्राथमिकता रही है। हमने खासकर हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित की है। और अब समय आ गया है कि सुरक्षा परिषद समुद्री सुरक्षा के मामले पर समग्र दृष्टिकोण अपनाए ताकि सबकी समृद्धि व सुरक्षा हितों की रक्षा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरुमूर्ति ने कहा, समुद्री सुरक्षा काफी महत्व रखती है क्योंकि ऐसा पहली बार होगा, जब संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष निकाय में इस मामले पर विशेष रूप से चर्चा होगी।

अब समय है समग्र रूप से चर्चा का
भारत के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि ने कहा, सुरक्षा परिषद ने समुद्री सुरक्षा और समुद्री अपराध के विभिन्न पहलुओं पर प्रस्ताव पारित किए हैं, लेकिन हमें लगता है कि अब समय आ गया है कि इन्हें एक साथ लाया जाए और इन पर समग्र रूप से चर्चा की जाए। उन्होंने कहा, भारत शांतिरक्षकों की रक्षा के लिए सक्रिय कदम उठाने का पुरजोर समर्थन करेगा।


आतंकवाद से संघर्ष राष्ट्रीय प्राथमिकता
टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि आतंकवाद का मुकाबला भी भारत के लिए एक राष्ट्रीय प्राथमिकता है, और नई दिल्ली सुरक्षा परिषद में इस मामले पर पर ध्यान केंद्रित करेगा। उन्होंने कहा, हम हर प्रकार के आतंकवाद के कट्टर विरोधी हैं और मानते हैं कि आतंकवाद को किसी भी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा, अध्यक्षता करते वक्त भारत मुख्य कार्यक्रमों के अलावा अन्य मुद्दों पर भी नियमित बैठकें करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed