{"_id":"63d78f0db4a8905eae536eac","slug":"unsc-designates-isil-as-global-terrorist-organisation-news-and-updates-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UNSC: आतंक के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की बड़ी कार्रवाई, ISIL वैश्विक आंतकवादी संगठन घोषित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UNSC: आतंक के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की बड़ी कार्रवाई, ISIL वैश्विक आंतकवादी संगठन घोषित
Mon, 30 Jan 2023 03:45 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 30 Jan 2023 03:45 PM IST
सार
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने खतरनाक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवेंट इन साउथ-ईस्ट एशिया (ISIL-SEA) को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने खतरनाक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवेंट इन साउथ-ईस्ट एशिया (ISIL-SEA) को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया है। सुरक्षा परिषद की 1267 इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड द लेवांत एंड अल-कायदा सैंक्शन्स कमेटी ने इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड द लेवेंट इन साउथ-ईस्ट एशिया को पिछले सप्ताह अपनी आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल किया। इस सूची में शामिल किए जाने के बाद वैश्विक आतंकवादी संगठन की संपत्ति फ्रीज करने के साथ ही संगठन के लोगों की यात्रा पर प्रतिबंध और हथियारों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
ISIL-SEA संगठन को इस्लामिक स्टेट ईस्ट एशिया डिवीजन और दौलतुल इस्लामियाह वलियातुल मशरिक के रूप में भी जाना जाता है। संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट के अनुसार, ISIL-SEA को जून 2016 में इस्निलोन हैपिलॉन द्वारा गठित किया गया था। यह इराक और लेवेंट में इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ है। गौरतलब है कि हैपिलॉन आईएसआईएल से संबद्ध समूह अबू सय्यफ का नेता था। साल 2017 में उसे मार दिया गया था।
विज्ञापन
1267 इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड द लेवांत एंड अल-कायदा सैंक्शन्स कमेटी में सुरक्षा परिषद के सभी 15 सदस्य शामिल हैं। यह सर्वसम्मति से अपना निर्णय लेती है। यह समिति आतंकी संगठनों की गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट तैयार करती है। साथ ही नामित व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध उपायों के कार्यान्वयन की देखरेख करता है।
विज्ञापन
इससे पहले, 16 जनवरी को समिति ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के उप प्रमुख अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादियों की सूची में शामिल किया था।