फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UNODC claims Artificial Intelligence affecting South East Asia organised criminal news and updates

South East Asia: UNODC का दावा- AI के प्रयोग से संगठित अपराध हो रहा आसान

Tue, 16 Jul 2024 11:24 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र यूएन हिंदी समाचार
यूएन हिंदी समाचार Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 16 Jul 2024 11:24 AM IST
सार

मादक पदार्थों और अपराध की रोकथाम पर यूएन कार्यालय (UNODC) का कहना है कि कोविड -19 महामारी के बाद फिलिपींस सहित दक्षिण पूर्व एशिया में धोखाधड़ी अभियानों का प्रसार हुआ है जिन्हें स्कैम फार्म्स के नाम से भी जाना जाता है। फिलिपींस में ये आपराधिक गुट, वैध जुआ व्यवसाय चलाने के साथ, अवैध अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन
UNODC claims Artificial Intelligence affecting South East Asia organised criminal news and updates
धोखाधड़ी अड्डों में, कामगारों के लिए लचर स्थान और प्रबंधकों के लिए शानदार स्थल शामिल होते हैं। - फोटो : UN News

विस्तार

दक्षिण पूर्व एशिया में पार देशीय आपराधिक गुट, आपराधिक सेवाएं प्रदाता के रूप में तब्दील हो रहे हैं और वो अनेक अवैध गतिविधियों की बिक्री कर रहे हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के प्रयोग ने उनका काम और भी आसान व लोगों के लिए खतरनाक बना दिया है।
विज्ञापन


मादक पदार्थों और अपराध की रोकथाम पर यूएन कार्यालय (UNODC) का कहना है कि कोविड -19 महामारी के बाद फिलिपींस सहित दक्षिण पूर्व एशिया में धोखाधड़ी अभियानों का प्रसार हुआ है जिन्हें स्कैम फार्म्स के नाम से भी जाना जाता है। फिलिपींस में ये आपराधिक गुट, वैध जुआ व्यवसाय चलाने के साथ, अवैध अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन


UNODC इस क्षेत्र के देशों को अपराधी नैटवर्कों के प्रभाव का मुकाबला करने में निकट सहयोग करने के लिए, समर्थन व सहायता दे रहा है। UNODC के उप क्षेत्रीय प्रतिनिधि बैनेडिक्ट हॉफमैन ने मार्च (2024) में फिलिपींस में धोखाधड़ी के एक ऐसे अड्डे का दौरा किया था, जिस पर छापा मारा गया था। बैनेडिक्ट हॉफमैन यूएन न्यूज़ के डेनियल डिकिंसन को एक दौरे पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैनेडिक्ट हॉफमैन: यहां, फिलिपींस के उत्तरी इलाक़े में, जो कि राजधानी मनीला से कुछ ही घंटों की दूरी पर है, एक ऐसे धोखाधड़ी अड्डा मौजूद है। इसी तरह के धोखाधड़ी अड्डे, देश के अनेक हिस्सों में और पूरे दक्षिण पूर्व एशिया में मौजूद है। यहां ऐसी इमारतें मौजूद हैं, जहां लोग काम करते हैं, कैफेटेरिया में खाना खाते हैं और रैनबसेरे में सोते हैं।

इस धोखाधड़ी अड्डे के बीचोंबीच इमारत स्थित है, जिसमें जुआ खेला जाता था, जो सरकार के साथ पंजीकृत है और उसका नियमित निरीक्षण भी किया जाता है। लेकिन उस निरीक्षक, खासतौर से दस्तावेज़ों में, जो नजर नहीं आता, वो हैं जुआघर वाली इस इमारत में छुपी हुई कुछ अन्य इमारतें।

ऐसी ही एक इमारत मैंने देखी जिसमें कम्प्यूटर और वर्क स्टेशन बने हुए हैं, जिसमें अतीत में, वियतनामी कामगार धोखाधड़ी के ऐसे अड्डे चलाते थे, जो वियतनामी बाजार को निशाना बनाते थे। यहां एक अन्य इमारत में चीनी भाषा बोलने वाले श्रमिक काम करते थे, जो चीनी बाजार को निशाना बनाकर धोखाधड़ी करते थे। यहां कुछ ऐसे घर भी हैं, जिनमें इस परिसर को नियंत्रित करने वाले मालिक लोग काम करते हैं और अपने परिवारों के साथ आनंददायक गतिविधियों में भी शिरकत करते हैं।

यूएन न्यूज: क्या आपने आज कुछ ऐसा देखा जो आपको आश्चर्यचकित कर गया हो?
बैनेडिक्ट हॉफमैन: इस परिसर का आकार और उसकी उच्च तकनीकी व्यवस्था हैरानी की बात है। यह परिसर एक स्थापित टेक कंपनी जैसा दिखता है। मार्च में जब इस परिसर पर छापा मारा गया था, तब यहां लगभग 700 लोग पाए गए थे, जो कि हमारी जानकारी में अन्य परिसरों से कम है। यहां अपनी मर्ज़ी के खिलाफ काम करने वाले लोगों और उनके मालिकों के जीवन के महंगे व विलासितापूर्ण रहन-सहन और समृद्धि में व्यापक अंतर भी हैरानी की एक बात है।

यूएन न्यूज: यहा काम करने वाले लोगों को कितनी स्वतंत्रता है?
बैनेडिक्ट हॉफमैन: यहां काम करने वाले लोग बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटे हुए हैं। यहां उनकी सभी दैनिक रूरतें पूरी की जाती है। यहां भोजनालय, रैनबसेरा, नाई की दुकान और गाने गाने के स्थान (karaoke bar) भी हैं। यहां रहने वाले लोग, महीनों तक बाहर नहीं जाते हैं।

इस जगह से बचाए गए लोगों ने बताया की वे चाहकर भी अपनी मर्जी से बाहर नहीं जा सकते थे। इनमें से कुछ लोगों को वहां से निकलने के प्रयास करने के लिए प्रताड़ित किया गया था और उन्हें रोजाना हिंसा का सामना करना पड़ता था। इन लोगों को धोखाधड़ी के जरिए धन जुटाने के निर्धारित लक्ष्य को पूरा नहीं होने पर, अकल्पनीय स्तर की गंभीर यातनाएं झेलनी पड़ती थीं। इस परिसर में बहुत बड़े स्तर की मानव पीड़ा है।

भुक्तभोगी कई प्रकार के हैं। वे लोग जिनके साथ दुनिया भर में धोखाधड़ी की जाती है और वे भी, जिन्हे यहां पर अपनी मर्जी के खिलाफ कैदी बनाकर हिंसा का शिकार बनाया जाता है।

यूएन न्यूज: इन बड़े अभियानों के पीछे कौन है?
बैनेडिक्ट हॉफमैन: दक्षिण पूर्व एशिया वैश्विक धोखाधड़ी उद्योग का केंद्र है। यहां के संगठित अपराध समूह इन अभियानों को संचालित करके सबसे अधिक लाभ लेते हैं। वे विभिन्न क्षेत्रों में प्रभाव रखने वाले लोगों के साथ मिलकर काम करते हैं। उदाहरण के लिए, म्यांमार के मेकोंग इलाके में या फिर वो स्थानीय शक्ति ढांचे के साथ भी मिलकर काम करते हैं।

यूएन न्यूज: यहां कौन-कौन से अपराध हो रहे हैं?
बैनेडिक्ट हॉफमैन: मेकोंग क्षेत्र अधिक स्थापित धोखाधड़ी के अनेक अड्डे, थाईलैंड, लाओस और म्यांमार से मिलने वाली सीमा के इलाके में स्थिति हैं। उन्होंने जुआघरों के रूप में शुरुआत की थी, जो मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अपराधी गतिविधियों से प्राप्त धन का हवाला किए जाने संबंधी गतिविधियों में संलिप्त थे। लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान, इन जुआघरों ने अपने व्यापार मॉडल में बदलाव किया और ऑनलाइन धोखाधड़ी व साइबर धोखाधड़ी की दुनिया में क़दम रखा।

ये लोग साइबर अपराध, घोटाले, हवाला सेवाएं, डेटा संचयन और दुष्प्रचार करके आपराधिक सेवाओं के प्रदाता बन रहे हैं। जेनरेटिव कृत्रिम बुद्धिमता (Generative AI) नई तकनीकों के तेजी से विकास के कारण, इन धोखाधड़ी अड्डों का काम और भी आसान हो गया है।

यूएन न्यूज: अभी जो कुछ हो रहा है और भविष्य में जो कुछ हो सकता है, इसके बारे में हमें कितना चिंतित होना चाहिए?
बैनेडिक्ट हॉफमैन: ये धोखाधड़ी अड्डे इस रूप में नवाचार के केंद्र हैं, क्योंकि वे अर्थव्यवस्था के अन्य हिस्सों की तुलना में बहुत आगे हैं, और यह स्थिति भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

एआई के उपयोग से इन अड्डों का दायरा और कार्यक्षमता बढ़ जाते है। अब आपको धोखाधड़ी करने के लिए हजारों लोगों की जरूरत नहीं है; बस अच्छी तरह से प्रोग्राम किया गया एक एप्लिकेशन ही काफी है। यह भविष्य के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है, क्योंकि इसका संभावित रूप से दुनिया भर के लोगों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

यूएन न्यूज: देशों का इस पर क्या रुख है?
बैनेडिक्ट हॉफमैन: जिस गति से इन प्रौद्योगिकियों का विकास हो रहा है और जितनी तेजी से संगठित अपराध नेटवर्क इन प्रौद्योगिकियों को अपना रहे हैं, और इस समस्या का सामना करने में देशों की प्रतिक्रिया की रफ्तार के दरम्यान, एक खाई है। इस क्षेत्रीय समस्या का असर विश्व भर में हो रहा है। ये धोखाधड़ी ऑपरेशन अब भी मुख्य रूप से इस क्षेत्र तक सीमित हैं, हालांकि कुछ छोटे अभियान दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका में भी पाए गए हैं।

यह एक अत्यंत जटिल मुद्दा है। कोई देश अकेले इसे हल नहीं कर सकता, क्योंकि इन अभियानों को अगर किसी एक देश में खत्म कर भी दिया जाए तो वो ऐसे देश में चले जाते हैं जहां दबाव कम होता है। इसलिए, एक पूरी क्षेत्रीय प्रतिक्रिया की आवश्यकता है। UNODC इस प्रयास में सहायता कर सकता है। हम देशों को एक साथ ला सकते हैं और संगठित अपराध से लड़ने के लिए प्राथमिकताएं और रणनीतियों पर सहमति बनाने में उनकी मदद कर सकते हैं।

यूएन न्यूज: ऐसा करने के लिए कितनी राजनीतिक इच्छाशक्ति मौजूद है?
बैनेडिक्ट हॉफमैन: फिलहाल, हम इस मुद्दे को पर ध्यान देने के लिए क्षेत्र में सहयोग के लिए एक मजबूत पहल देख रहे हैं। फिलिपींस, मेकोंग क्षेत्र के देश और चीन मिलकर संयुक्त अभियानों का संचालन कर रहे हैं, प्राथमिकताओं पर चर्चा कर रहे हैं और जानकारी का आदान-प्रदान कर रहे हैं।

इसके साथ ही, हम अब भी इन समस्याओं के लिए अधिक गणनात्मक, सर्वव्यापी दृष्टिकोण के बजाय क़ानून प्रवर्तन पर केंद्रित दृष्टिकोण देख रहे हैं। इस क्षेत्र के देश जितना अधिक मिलकर काम करेंगे, विशेषज्ञता और जानकारी साझा करेंगे, और UNODC सहित, दुनिया के अन्य हिस्सों के देशों और संगठनों से समर्थन प्राप्त करेंगे, उतना ही बेहतर वे इस मुद्दे से निपटने के लिए तैयार हो पाएंगे।


इस मुद्दे को लेकर आगे बढ़ना बेहद कठिन है। हम इस बात को लेकर कोई भ्रम नहीं रखते कि इसमें बहुत लंबा समय लगेगा, जबकि हमारे पास इस तकनीकी परिवर्तन के साथ, कदम मिलाकर चलने जितना समय नहीं है।

(नोट: यह लेख संयुक्त राष्ट्र हिंदी समाचार सेवा से लिया गया है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed