फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UNO said on sabarimala controversy everyone should respect the rule of law

सबरीमाला विवाद: संयुक्त राष्ट्र ने कहा मंदिर में महिलाओं को प्रवेश नहीं देना मानवाधिकार का हनन 

Sat, 05 Jan 2019 05:10 PM IST
अमित मंडल भाषा, संयुक्त राष्ट्र
भाषा, संयुक्त राष्ट्र Published by: अमित मंडल Updated Sat, 05 Jan 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
UNO said on sabarimala controversy everyone should respect the rule of law
sabrimala temple

केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर भारत के उच्चतम न्यायालय के फैसले पर गौर करते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि वैश्विक निकाय सभी को कानून के शासन का सम्मान करने को प्रोत्साहित करता है।

विज्ञापन


महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सभी जानते हैं, यह ऐसा मुद्दा है जिसपर उच्चतम न्यायालय ने टिप्पणी की है। इसलिए हम इस मामले को भारत के कानून अधिकारियों पर छोड़ते हैं। 
विज्ञापन


हक ने कहा कि निश्चित तौर पर हम चाहते हैं कि सभी पक्ष कानून के फैसले का सम्मान करें संयुक्त राष्ट्र के रुख और सभी लोगों के समान अधिकारों पर इसके मौलिक रवैये को दुनिया जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर केरल में व्यापक स्तर पर हुई हिंसा के संबंध में फरहान हक से सबरीमला की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र का पक्ष जानने की कोशिश की गई थी। 


हक से जब एक संवाददाता ने पूछा कि मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद महिलाओं को मंदिर में प्रवेश नहीं करने देना क्या मानवाधिकार का हनन है तो उन्होंने दोहराया कि बेशक, संयुक्त राष्ट्र देश के कानूनों का सम्मान करने के लिए सभी को प्रोत्साहित करता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed