फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   University of America set up bench for Jain studies

अमेरिका के विश्वविद्यालय ने जैन अध्ययन के लिए पीठ स्थापित की

Wed, 25 Nov 2020 02:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 25 Nov 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
University of America set up bench for Jain studies
California University

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय ने तीन भारतीय-अमेरिकी दंपतियों की ओर से दस लाख डॉलर का दान मिलने के बाद विवि में जैन अध्ययन की एक पीठ की स्थापना की है। भगवान विमलनाथ एंडाउड चेयर इन जैन स्ट्डीज यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सेंट बारबरा में जैन धर्म पर स्नातक कार्यक्रम विकसित किए जाएंगे और पढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने बताया कि यहां जैन धर्म के सिद्धांत अहिंसा, अपरिग्रह और अनेकतावाद के बारे में पढ़ाई कराई जाएगी तथा आधुनिक समाज में इनके क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जाएगा। डॉ. मीरा और डॉ. जसवंत मोदी ने वर्द्धमान चेरिटेबल फाउंडेशन के जरिये दान दिया।
विज्ञापन



रीता और डॉ. नरेंद्र पारसन ने नरेंद्र एंड रीता पारसन फैमिली ट्रस्ट और रक्षा तथा हर्षद शाह ने शाह फैमिली फाउंडेशन के जरिये दान दिया। तीनों दंपतियों ने कहा, मानव जाति और सभी रूपों में जीवन की मदद करने तथा जलवायु परिवर्तन से निपटने का सबसे प्रभावी तरीका अहिंसा के सिद्धांत को बढ़ावा देना तथा सभी मतों के लोगों के प्रति सम्मान दिखाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed