{"_id":"5ed3682e2ed3a2591e721362","slug":"united-states-cities-fear-protests-may-fuel-new-wave-of-coronavirus-outbreak","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में विरोध प्रदर्शन से संक्रमण की दूसरी लहर पैदा होने की संभावना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में विरोध प्रदर्शन से संक्रमण की दूसरी लहर पैदा होने की संभावना
Sun, 31 May 2020 01:47 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजेलिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजेलिस
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 31 May 2020 01:47 PM IST
सार
- अमेरिका में विरोध प्रदर्शन से संक्रमण की दूसरी लहर आने की संभावना
- जॉर्ज फ्लॉएड की मृत्यु के बाद अमेरिका के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन
- अमेरिका में अब तक 17 लाख से ज्यादा कोरोना के संक्रमित मरीज
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के मिनियापोलिस में अश्वेत अमेरिकी की मौत के बाद कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है और हिंसा की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर हैं और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग को डर है कि भीड़ से कोरोना की दूसरी लहर आ सकती है।
विज्ञापन
अटलांटा के मेयर किशा लांस ने कहा कि अगर आप विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे तो अगले हफ्ते आपको कोविड-19 टेस्ट जरूर कराना होगा। अमेरिका में कोरोना महामारी अभी भी बरकरार है जो अश्वेत और ब्राउन लोगों को ज्यादा संख्या में मार रही है।
विज्ञापन
स्पेन्स इंग्राम जो कि प्रदर्शनकारियों के साथ विरोध में शामिल हैं, उनका कहना है कि यह सही नहीं है कि महामारी के बीच हम लोगों को ऐसा विरोध करना पड़ रहा है लेकिन अपने जीवन के लिए लड़ना पड़ेगा, हमेशा लड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन
25 साल की इंग्राम को अस्थमा है, मास्क लगाकर प्रदर्शन में शामिल हुई हैं लेकिन वो कहती हैं कि एक अश्वेत महिला होने के नाते उनके जीवन पर हमेशा के लिए पुलिस का डर बना रहता है लेकिन उनके लिए विरोध करना जरूरी है।
जानकारों का मानना है कि प्रदर्शनकारियों के मास्क पहनने से उनका बचाव जरूरी नहीं है। अमेरिका में पहले ही कोरोना ने कोहराम मचाया हुआ है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में 17 लाख से भी ज्यादा लोग संक्रमित हैं और एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
न्यूयॉर्क में कोरोना से 21,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है लेकिन ब्रुकलीन में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की वैन पर पानी की बोतलें और टॉर्च फेंकी। पुलिस ने आंख जलाने वाला केमिकल फेंककर भीड़ को वहां से अलग किया।
अमेरिका के स्वास्थ्य कमिश्नर ने चेतावनी देते हुए बताया कि सैकड़ों की संख्या में भीड़ से कोरोना वायरस की एक और लहर आने की संभावना है। इधर यूरोपियन यूनियन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ साझेदारी खत्म करने के फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कहा है।
जर्मनी के विदेश मंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को गलत बताया है, उन्होंने कहा कि ट्रंप ने गलत समय पर गलत फैसला लिया है। चीन से फैलने वाले कोरोना वायरस ने दुनिया में तबाही मचा दी है लेकिन शनिवार को चीन में कोरोना के सिर्फ चार मामले सामने आए हैं।