फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United States bans Boeing 737 MAX flights

बोइंग 737 मैक्स अब अमेरिका में भी प्रतिबंधित, भारत समेत कई देश पहले ही लगा चुके हैं रोक

Thu, 14 Mar 2019 08:24 AM IST
अनिल पांडेय वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन Published by: अनिल पांडेय Updated Thu, 14 Mar 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
United States bans Boeing 737 MAX flights
बोइंग 737 मैक्स 8 - फोटो : PTI
इथोपिया विमान हादसे के बाद पूरी दुनिया बोइंग 737 मैक्स 8 के इस्तेमाल को लेकर सतर्क हो गई है। भारत समेत दुनिया के कई देशों ने इसपर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं कई देशों ने इन विमानों की उड़ान के लिए अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन


अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सभी बोइंग 737 मैक्स विमानों के उड़ान भरने पर रोक लगाने का ऐलान किया। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि हम बोइंग 737 मैक्स 8 और मैक्स 9 के सभी विमानों को उड़ान भरने से रोकने के लिए एक आदेश जारी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: दुर्घटनाओं से भरा है बोइंग 737 विमानों का इतिहास, मैक्स 8 से गई 346 की जान
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते पांच महीने में दो बड़े हादसे

बीते पांच महीने में इस विमान से दो बड़े हादस हुए हैं। जबकि ये विमान बोइंग के नए मॉडल थे। बीते साल अक्तूबर में लायन एयर का बोइंग विमान जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिससे उसमें सवार सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद इथोपियन एयरलाइन का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान भी इसी रविवार को अदीस अबाबा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत भी हो गई।


यह भी पढ़ें: बोइंग 737 मैक्स पर भारत में रोक, त्योहारी मौसम में हवाई यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

दोनों हादसों में समानताएं हैं?

इन हादसों ने विमानन अधिकारियों और एयरलाइंस को दोनों घटनाओं के बीच समानताओं पर सोचने को मजबूर कर दिया। इन दोनों हादसों में काफी समानताएं हैं। दोनों ही विमान उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही मामलों में उड़ान भरने के बाद पायलट ने एयरपोर्ट पर लौटने का आग्रह किया। पायलटों ने विमान के नियंत्रण को लेकर समस्या आने की बात कही। यहां तक कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। इन समानताओं ने एयरलाइंस और नियामकों को सतर्क कर दिया है।

यह भी पढ़ें: पांच साल में 21 हादसों में 2662 यात्रियों की गई जान, जानिए कौन सा साल रहा सबसे सुरक्षित

अधिकतर देश बोइंग 737 एनजी के बदले इस नए मॉडल को ही लेना चाह रहे थे। वर्तमान में 737 एनजी भी संचालित होते हैं। बोइंग अभी तक 350 नए मॉडल 737 मैक्स 8 वितरित कर चुकी है। एक वेबसाइट से ये जानकारी मिली है। लेकिन इन दो बड़े हादसों के बाद अब हर देश बोइंग के नए मॉडल के बारे में सोचने पर मजबूर हो गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed