फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   spot fares may rise as 300 flights cancelled before holy festival after dgca order

बोइंग 737 मैक्स पर भारत में रोक, त्योहारी मौसम में हवाई यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Wed, 13 Mar 2019 02:02 PM IST
अनिल पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 13 Mar 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
spot fares may rise as 300 flights cancelled before holy festival after dgca order
बोइंग 737 मैक्स 8 विमान - फोटो : PTI

इथोपिया में हुए विमान हादसे के बाद देश भर में बोइंग 737 मैक्स विमानों पर नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) द्वारा रोक लगाने के बाद अब यात्रियों की त्योहार से पहले काफी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विमानन कंपनियों ने डीजीसीए द्वारा रोक लगाने के बाद अपने ऐसे विमानों को जमीन पर खड़ा करना शुरू कर दिया है। ऐसे में किराया बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि सरकार ने कहा है कि वो किराये को बढ़ने नहीं देगी और सभी हवाई कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेगी, ताकि त्योहार के वक्त ज्यादा मार लोगों पर न पड़े।

विज्ञापन

स्पाइसजेट ने रद्द की 14 उड़ानें

स्पाइसजेट ने अपनी 14 उड़ानें रद्द कर दी हैं। कंपनी ने कहा है कि वह बृहस्पतिवार से अतिरिक्त उड़ान परिचालित करेंगे। कंपनी ने बुधवार को कहा, ‘‘ स्पाइसजेट ने आज 14 उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है और कल से अतिरिक्त उड़ानें भरी जाएंगी। हमारे बेड़े के 76 विमानों में से 64 विमान परिचालन में हैं और हमें विश्वास है कि हम यात्रियों की परेशानियों को कम से कम करेंगे और उड़ानों को सामान्य करेंगे।' 

विज्ञापन


मंगलवार की रात नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बोइंग 737 मैक्स8 विमानों का परिचालन ‘तत्काल’ रोकने की घोषणा की थी। कंपनी इसी माडल के विमानों का परिचालन करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इथोपिया में हुआ था हादसा

इसी मॉडल का एक विमान इथोपिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चार भारतीयों समेत 157 लोगों की मौत हो गई थी। 

Trending Videos

spot fares may rise as 300 flights cancelled before holy festival after dgca order

इन कंपनियों के परिचालन पर भी असर

स्पाइसजेट के अलावा जेट एयरवेज, इंडिगो और एयर इंडिया के भी कई विमानों का परिचालन नहीं हो रहा है। ज्यादातर कंपनियों की उड़ानें रद्द होने से यात्रियों पर बड़ा असर पड़ रहा है। जेट के 54, एयर इंडिया के 23 विमान, इंडिगो की 30 उड़ानें रद्द हैं। ऐसे में हवाई यात्रियों को किराया बढ़ने की उम्मीद है। इससे पहले फिलहाल रोजाना 200 उड़ानें रद्द हो रही थीं। 

इंडिगो के पास पायलट की कमी हो गई है। फरवरी से कंपनी रोजाना औसतन 30 उड़ानों को रद्द कर रही है। वहीं जेट एयरवेज के पास विमान उड़ानें के लिए पैसा नहीं बचा है। उसके कई सारे विमान देश के कई हवाई अड्डों पर खड़े हो गए हैं। इंडिगो के पास पायलट की कमी हो गई है। फरवरी से कंपनी रोजाना औसतन 30 उड़ानों को रद्द कर रही है। वहीं जेट एयरवेज के पास विमान उड़ानें के लिए पैसा नहीं बचा है। उसके कई सारे विमान देश के कई हवाई अड्डों पर खड़े हो गए हैं। जेट के केवल 70 विमान उड़ रहे हैं।   

20 हजार के पार पहुंचा किराया

देश के सबसे दो बिजी रूट्स में शुमार दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-बंगलूरू पर हवाई किराये में बेहताशा वृद्धि देखने को मिली है। दिल्ली-मुबंई रूट पर स्पॉट किराया (0 से सात दिन पहले) 20 हजार रुपये के पार चला गया है। वहीं दिल्ली-बंगलूरू रूट पर किराया 18,430 रुपये हो गया है। इसके अलावा मुंबई-बंगलूरू रूट पर 14,862 रुपये, दिल्ली-चेन्नई रूट पर 16,767 रुपये और दिल्ली-हैदराबाद रूट पर किराया 13,354 रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed