{"_id":"6126aa8c6fd3a37be444a8ae","slug":"united-nations-secretar-general-antonio-guterres-assured-un-personnel-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र: अफगानिस्तान में यूएन कर्मियों को एंतोनियो गुटेरस ने दिया आश्वासन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र: अफगानिस्तान में यूएन कर्मियों को एंतोनियो गुटेरस ने दिया आश्वासन
Thu, 26 Aug 2021 02:09 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:09 AM IST
सार
- संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने युद्ध ग्रस्त अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र कर्मियों को वीडियो संदेश में कहा कि उनके प्रति हमारा पूरा समर्थन एवं एकजुटता है।
विज्ञापन
un General secretary antonio guterres
- फोटो : ANI
विस्तार
विश्व निकाय के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने कहा है कि वे अफगानिस्तान में अपने कर्मचारियों को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों का दर्द साझा करते हुए जोर दिया कि विश्व संगठन उनकी सुरक्षा एवं कुशलता सुनिश्चित करने के लिए अपनी ओर से भरसक कोशिशें कर रहा है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने युद्ध ग्रस्त अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र कर्मियों को वीडियो संदेश में कहा कि उनके प्रति हमारा पूरा समर्थन एवं एकजुटता है। उन्होंने कहा, संकट के इस दौर में अफगान लोगों के लिए आप जो कुछ भी कर रहे हैं, उसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं पूरे संयुक्त राष्ट्र परिवार की तरफ से बोल रहा हूं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आप संयुक्त राष्ट्र के सर्वोत्तम मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा, मैं आप में से अधिकतर लोगों को जानता हूं, विशेष रूप से मानवीय सहायता करने वालों को, जो अफगान लोगों की आकस्मिक जरूरतों को पूरा करने के लिए रुकना चाहते हैं और उनकी मदद करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में सभी संयुक्त राष्ट्र कर्मियों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।
विज्ञापन