फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Nations : said world just one step away from nuclear destruction

United Nations : संयुक्त राष्ट्र ने कहा- परमाणु विनाश से बस एक कदम दूरी पर है दुनिया

Tue, 02 Aug 2022 05:50 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 02 Aug 2022 05:50 AM IST
सार

United Nations : यूएन महासचिव ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के 77 साल पुराने नियम तत्काल लागू करने, इनकी पुष्टि करने, अस्त्र कम करने की दिशा में अथक प्रयास करने, दुनिया में तनाव कम करने के प्रयास और परमाणु तकनीकी के शांतिपूर्ण इस्तेमाल को बढ़ावा देने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
United Nations : said world just one step away from nuclear destruction
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : youtube

विस्तार

United Nations : दुनिया परमाणु विनाश से केवल एक गलतफहमी, एक गलत गणना की दूरी पर है। 50 साल पुरानी परमाणु अप्रसार संधि की समीक्षा की लंबे समय से लंबित उच्च स्तरीय बैठक की शुरुआत करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने सोमवार को यह चेतावनी दी। उन्होंने यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया और एशिया के विवादों में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के खतरे का उदाहरण दिया।

विज्ञापन


गुटेरस ने क़ॉन्फ्रेंस में पहुंचे मंत्रियों, अधिकारियों और राजनयिकों से कहा, संधि की एक महीने चलने वाली समीक्षा बैठक हमारी सामूहिक शांति, सुरक्षा और शीत युद्ध के बाद परमाणु खतरे के नई ऊंचाई पर पहुंचने के मद्देनजर नाजुक समय पर हो रही है। 
विज्ञापन


यह बैठक बर्बादी टालने के उपाय सुनिश्चित करने और परमाणु मुक्त विश्व के निर्माण की दिशा में बढ़ने का मौका है। महासचिव ने चेतावनी दी कि भू-राजनैतिक हथियार नई ऊंचाई पर हैं। दुनियाभर के शस्त्रागारों में 13 हजार से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। सुरक्षा के झूठे अहसास के लिए कई देश सैकड़ों करोड़ डॉलर खर्च कर तबाही के हथियार जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम एशिया और कोरिया के तनाव का किया जिक्र
महासचिव ने कहा, आज परमाणु प्रसार रोकने के उपाय कमजोर हो रहे हैं। मध्य पूर्व से लेकर कोरिया प्रायद्वीप, रूस के युक्रेन पर आक्रमण तक परमाणु खतरे के बढ़ने के उदाहरण हैं। उन्होंने कॉन्फ्रेंस के भागीदारों से परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के 77 साल पुराने नियम तत्काल लागू करने, इनकी पुष्टि करने, अस्त्र कम करने की दिशा में अथक प्रयास करने, दुनिया में तनाव कम करने के प्रयास और परमाणु तकनीकी के शांतिपूर्ण इस्तेमाल को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed