फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United nations nominated ambassador Heather Nauert to face tough test before congress

संयुक्त राष्ट्र में नामित हीथर नोर्ट करेंगी अमेरिकी कांग्रेस के सवालों का सामना

Sun, 30 Dec 2018 04:36 PM IST
Shani Mishra भाषा, संयुक्त राष्ट्र
भाषा, संयुक्त राष्ट्र Published by: Shani Mishra Updated Sun, 30 Dec 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
United nations nominated ambassador Heather Nauert to face tough test before congress
हीथर नोर्ट
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के लिए नामित की गईं फॉक्स न्यूज की पूर्व एंकर एवं विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट को पद ग्रहण करने से पहले अपनी योग्यता को लेकर सीनेट की विदेश संबंध समिति के कड़े प्रश्नों का सामना करना होगा।
विज्ञापन


अगर नोर्ट (48) के नाम को सीनेट की मंजूरी मिली तो वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर निकी हैली की जगह ले लेंगी।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने नोर्ट को संयुक्त राष्ट्र में इस शीर्ष राजनयिक पद के लिए नामित किया था। ट्रंप ने यह फैसला निकी हैली के इस्तीफा देने के बाद लिया था। हालांकि ट्रंप की राष्ट्रीय सुरक्षा टीम का हिस्सा होने की वजह से हैली को कैबिनट बैठकों में भाग लेने की शक्ति मिली हुई थी, लेकिन नोर्ट को यह शक्ति नहीं दी गई है।
विज्ञापन


सीनेट की विदेश संबंध समिति ने नोर्ट की परीक्षा लेने की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन अगले महीने ऐसा होने की संभावना है। सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी को कांग्रेस के उच्च सदन में बहुमत हासिल है, लेकिन विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों का कहना है कि वे इस पद के लिये नोर्ट की योग्यता को लेकर उनसे कुछ सवाल पूछना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश संबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य बॉब मेनेन्डेज ने कहा कि उन्हें (नोर्ट) विदेश नीति का अनुभव नहीं है। प्रवक्ता होना और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का मुख्य राजनयिक होना दोनों अलग-अलग बातें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed