{"_id":"608dd500ed20f6655c77e1a7","slug":"united-nations-india-said-will-continue-to-demand-the-release-of-detained-leaders-in-myanmar-and-end-the-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र: भारत ने कहा, म्यांमार में हिरासत में बंद नेताओं की रिहाई और हिंसा खत्म करने की मांग करते रहेंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र: भारत ने कहा, म्यांमार में हिरासत में बंद नेताओं की रिहाई और हिंसा खत्म करने की मांग करते रहेंगे
Sun, 02 May 2021 03:54 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 02 May 2021 03:54 AM IST
सार
- संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने परिषद की बैठक के बाद ट्वीट कर कहा कि भारत आसियान की पहल और पांच बिंदुओं पर बनी सर्वसम्मति का स्वागत करता है
विज्ञापन
TS Tirumurti
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने म्यांमार में जारी हिंसा को रोकने और सभी पक्षों से संयम बरतने के आग्रह वाले दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) की पहल का स्वागत किया है। भारत ने म्यांमार में हिरासत में लिए गए नेताओं को एक बार फिर रिहा करने की अपील की।
विज्ञापन
आसियान की पांच-सूत्रीय सर्वसम्मति में कहा गया है कि म्यांमार में हिंसा पर तत्काल अंकुश लगाया जाएगा और सभी दल अत्यंत संयम बरतेंगे। संबंधित सभी पक्षों के बीच रचनात्मक संवाद लोगों के हित में एक शांतिपूर्ण समाधान की तलाश शुरू करेगा। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की शुक्रवार को म्यांमार के संबंध में आयोजित बैठक में भारत का रुख सामने आ गया।
विज्ञापन
म्यांमार को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत ने रखा अपना पक्ष
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने परिषद की बैठक के बाद ट्वीट कर कहा कि भारत आसियान की पहल और पांच बिंदुओं पर बनी सर्वसम्मति का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि भारत आसियान प्रयासों को मजबूत करेगा और सुरक्षा परिषद एवं संयुक्त राष्ट्र को उसके प्रयासों का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत हिरासत में बंद नेताओं को रिहा करने और हिंसा समाप्त करने पर जोर देता रहेगा। स्थिति पर नई दिल्ली का रुख लगातार समान बना हुआ है।
विज्ञापन
म्यांमार की सेना ने एक फरवरी को आंग सान सूकी के नेतृत्व वाली निर्वाचित सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद सत्ता पर कब्जा कर देश में आपातकाल घोषित कर दिया है। सेना ने शासन को एक साल के लिए अपने नियंत्रण में लेते हुए सूकी समेत प्रमुख नेताओं को भी हिरासत में ले लिया है। जुंटा के कब्जे में अब भी लगभग 3400 लोग हैं,अनुमान है कि सूकी भी उनमें से एक हैं।