{"_id":"619b8fa32d303836a9423049","slug":"united-nations-india-has-great-potential-for-cooperation-in-peacekeeping-also-capable-of-technical-help-of-blue-helmet","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र: शांति सेना में सहयोग की भारत में बड़ी क्षमता, 'ब्लू हेलमेट' की तकनीकी मदद में भी सक्षम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र: शांति सेना में सहयोग की भारत में बड़ी क्षमता, 'ब्लू हेलमेट' की तकनीकी मदद में भी सक्षम
Mon, 22 Nov 2021 06:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 22 Nov 2021 06:10 PM IST
सार
लैक्रोइक्स ने कहा है कि उनकी दृढ़ मान्यता है कि शांति अभियानों में भारत के साथ और सहयोग की संभावनाएं हैं, क्योंकि उसके पास क्षमता है और वह महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी से लैस है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र शांतिसेना
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र शांतिसेना के प्रमुख जीन पियरे लैक्रोइक्स ने भारत की सैन्य व पुलिस क्षमताओं में भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व के विभिन्न देशों में तैनात 'ब्लू हेलमेट' धारी शांति सेना के जवानों की तकनीकी रूप से मदद करने में सक्षम है।
विज्ञापन
लैक्रोइक्स ने कहा है कि उनकी दृढ़ मान्यता है कि शांति अभियानों में भारत के साथ और सहयोग की संभावनाएं हैं, क्योंकि उसके पास क्षमता है और वह महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी से लैस है। इनके दम पर वह पूरी दुनिया शांति अभियानों में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
अगले माह सिओल में संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक के पहले शांति अभियानों के अवर महासचिव लैक्रोइक्स ने कहा कि उनके पास भारत के लिए दो संदेश हैं। भारत संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में सबसे ज्यादा योगदान देने वाले देशों में से एक है। भारत के लिए उनका एक संदेश आभार का है, क्योंकि भारत सभी क्षेत्रों में हमारे सबसे मजबूत समर्थकों में से एक है। वह शांति अभियानों को राजनीतिक समर्थन देता रहा है। उनका दूसरा संदेश है भारत से मजबूत उम्मीदें। भारत के पास वह क्षमताएं हैं, जिनकी हमें जरूरत है।
विज्ञापन
लैक्रोइक्स ने कहा कि वह उन भारतीय शांति सैनिकों के बलिदान को नहीं भूल सकते, जिन्होंने शांति अभियानों में वर्षों तक सेवा करते हुए अपनी जान गंवा दी। भारत की पुलिस और सेना दोनों में हमारी मदद करने की क्षमता है।