फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Nations General Assembly President abdullah said Terrorism is a curse

अब्दुल्ला शाहिद ने कहा: संकट के समय मालदीव का सबसे पहला मददगार रहा भारत

Fri, 23 Jul 2021 03:18 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 23 Jul 2021 03:18 AM IST
सार

अब्दुल्ला ने कहा कि आतंकवाद न सिर्फ दक्षिण एशिया में बल्कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में लोगों के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। आतंकवाद का कोई धर्म, सीमा या मानवीय चेहरा नहीं है। हजारों जिंदगियां इसकी शिकार हो रही हैं।
 

विज्ञापन
United Nations General Assembly President abdullah said Terrorism is a curse
मालदीव के वर्तमान विदेशमंत्री अब्दुल्ला शाहिद - फोटो : social media

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासभा के निर्वाचित अध्यक्ष एवं मालदीव के वर्तमान विदेशमंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने अफगानिस्तान में जारी उथल पुथल के बीच बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान में जारी उथल पुथल के बीच आतंकवाद को एक अभिशाप बताया। भारत दौरे पर आए शाहिद ने कहा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को आतंकवाद पर गंभीर रुख अपनाने की जरूरत है। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान में विदेशी सेनाओं के हटने और तालिबान के दोबारा ऊपर उठने से जो उथल-पुथल है यह इसका सीधा उदाहरण है। हमें इस समस्या का हल निकालना होगा। उन्होंने कहा, आतंकवाद को परिभाषित करने में संयुक्त राष्ट्र ने थोड़ी देर कर दी है, लेकिन अब आशा है कि आतंकवाद को लेकर हम गंभीर रुख अपनाएंगे। 
विज्ञापन


सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता पर भी जोर 
अब्दुल्ला ने कहा, संयुक्त राष्ट्र में कई सुधार वांछित हैं। साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का हम समर्थन करते हैं। अध्यक्ष की भूमिका में यह मेरा दायित्व है कि सभी देशों को साथ लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक प्रायोजित आतंकवाद पर भी संयुक्त राष्ट्र गंभीर  
पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर शाहिद ने कहा, आतंकवाद का मुद्दा छठी समिति में है। इससे बाहर निकालने को लेकर गंभीर बातचीत जारी है। आशा है 76वें सत्र में कुछ सार्थक प्रगति होती है। इस मुद्दे पर हम भारत, श्रीलंका व अन्य पड़ोसी देशों के साथ मिलकर गंभीरता से काम कर रहे हैं। इसके अलावा आतंकवाद से निपटने के लिए अमेरिका समेत अन्य देशों के साथ भी बातचीत जारी है। 

कोरोना संकट के दौरान भी भारत हमारी मदद करने में सबसे आगे रहा
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद भारत यात्रा पर आए हुए हैं। भारत का पक्ष लेते हुए उन्होंने बृहस्पतिवार को बताया, मालदीव की जरूरत के समय भारत हमेशा सबसे पहले प्रतिक्रिया देता रहा है। यहां तक कि कोरोना संकट के दौरान भी भारत हमारी मदद करने में सबसे आगे रहा। 

उन्होंने बताया, अगर आप वुहान से मालदीव के छात्रों की निकासी की बात करें, तो भारत ने छात्रों को वापस लाने में हमारी बहुत मदद की। भारत ने बजट समर्थन में हमारी सहायता की और उसने अपने राष्ट्रीय रोल-आउट के 48 घंटों के भीतर हमें टीके उपलब्ध कराए। भारत भौगोलिक रूप और कई अन्य तरीकों से मालदीव के बहुत करीब है।


हम सब के दोस्त हैं और दुश्मन किसी के नहीं
चीन पर बोलते हुए उन्होंने कहा, हमें तुलना नहीं करनी चाहिए कि दूसरे देश हमारे लिए क्या करते हैं। भारत ने हमारे लिए जो किया है, हम उसका स्वागत करते हैं। हम अन्य देशों के साथ जुड़ना जारी रखेंगे, यही वर्तमान सरकार की नीति है। हम सब के दोस्त हैं और दुश्मन किसी के नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed