फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Airways transatlantic flight BA295 to Chicago ORD is declaring an emergency over Ireland

फ्लाईदुबई के बाद एक और विमान में खौफ?: लंदन-शिकागो फ्लाइट ने जारी किया आपात कोड, 37000 से 9000 फीट पर आई उड़ान

Mon, 05 Oct 2026 07:07 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डबलिन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Mon, 05 Oct 2026 07:07 PM IST
सार

लंदन से शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बीए295 ने आयरलैंड के ऊपर उड़ान के दौरान अचानक तेज नीचे उतरना शुरू किया। विमान 37 हजार फीट की ऊंचाई से कुछ ही मिनट में 9 हजार फीट तक आ गया। इसके बाद चालक दल ने 7700 आपात कोड जारी किया। विमान को इतनी तेजी से नीचे क्यों लाना पड़ा और क्या फ्लाइट में कोई गंभीर खतरा पैदा हुआ था? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
British Airways transatlantic flight BA295 to Chicago ORD is declaring an emergency over Ireland
ब्रिटिश एयरवेज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

फ्लाईदुबई से जुड़ी घटना के बाद अब एक और यात्री विमान में अचानक आई आपात स्थिति आ गई। ब्रिटिश एयरवेज की लंदन से शिकागो जा रही फ्लाइट बीए295 ने आयरलैंड के ऊपर उड़ान के दौरान अचानक तेजी से नीचे उतरना शुरू कर दिया। विमान कुछ ही मिनट में 37 हजार फीट से करीब 9 हजार फीट की ऊंचाई पर आ गया। इसके तुरंत बाद चालक दल ने 7700 आपात कोड जारी किया। यह विमान में सामान्य आपात स्थिति का संकेत होता है।

विज्ञापन


ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बीए295 लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के टर्मिनल-5 से सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर शिकागो के ओ'हारे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी। यह करीब आठ घंटे 40 मिनट की उड़ान थी। विमान बोइंग 777-200ईआर था और करीब 30 साल पुराना बताया गया है। उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद विमान 37 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा। इसके बाद विमान में अचानक से विमान तेजी से नीचे आने लगा।
विज्ञापन


क्या विमान में किसी बड़ी तकनीकी समस्या की आशंका थी?
एयरलाइन मीडिया के मुताबिक विमान में अचानक एक परिचालन संबंधी समस्या आई थी। इसके बाद पायलटों ने विमान की ऊंचाई तेजी से कम की और हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क किया। विमान आयरलैंड के मध्य हिस्से के ऊपर हवा में बना हुआ था और सीधे आगे बढ़ रहा था। पायलट स्थिति का आकलन कर रहे थे। उनके सामने आपात स्थिति में विमान को शैनन या डबलिन एयरपोर्ट की ओर मोड़ने का विकल्प था। इसके अलावा लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट वापस लौटने का विकल्प भी देखा जा रहा था। किसी यात्री के घायल होने या विमान को कोई नुकसान होने की जानकारी नहीं है। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं था कि आखिर विमान को किस एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed